फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इस मैच में बने 7 कीर्तिमान, भुवनेश्वर-धोनी के नाम रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
seven records made in india v south africa first t20i
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : bcci
वन-डे सीरीज जीतने के बाद कामयाबी के घोड़ों पर सवार टीम इंडिया ने टी20 में भी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका को जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान में 28 रन से मात देने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। 


वहीं, 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम सिर्फ 175 रन ही बना पाने में सफल रही। वन-डे सीरीज के बाद यहां भी पूरी अफ्रीकी टीम भारत के सामने बच्चों-सी नजर आई और अनुभवहीन टीम को पहले टी20 मुकाबले में हार का स्वाद चखना पड़ा। बता दें कि इस मैच टीम इंडिया की ओर से रिकॉर्ड्स की छड़ी लगी। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से...
seven records made in india v south africa first t20i
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं टी20 जीत है। इससे पहले वह श्रीलंका को तीन और एक मैच न्यूजीलैंज को हराने में कामयाब रही है। 
seven records made in india v south africa first t20i
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिनके नाम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 5 या उससे अधिक विकेट हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
seven records made in india v south africa first t20i
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार इस मैच में दुनिया के तीसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशल मैच में 5 विकेट लिए। इससे पहले पाकिस्तान के उमर गुल ने 2013 में 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि बांग्लादेश के अहसान मलिक ने 2014 में 19 रन देकर 5  विकेट झटके थे। 
विज्ञापन
seven records made in india v south africa first t20i
भुनवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिनके नाम टी20 में 5 विकेट हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed