{"_id":"5a94118d4f1c1b512f8b45c9","slug":"seth-rance-control-fire-in-wairarapa-pub","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर बना 'मसीहा', जान पर खेलकर बुझाई घर में लगी आग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर बना 'मसीहा', जान पर खेलकर बुझाई घर में लगी आग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
सेथ रांस
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर्स को खेलने के अलावा अब तक आपने गाते और एक्टिंग करते हुए देखा होगा लेकिन न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी फायर ब्रिगेट ज्वाइन कर चुका है। इस खिलाड़ी का नाम है सेथ रांस।
सेथ रांस न्यूजीलैंड की ओर से 17 मई, 2017 को अपना डेब्यू मैच खेला था। 30 साल के रांस कीवी टीम के लिए 2 वन-डे और 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। वन-डे में उन्हें एक और टी20 में 7 विकेट मिले हैं।
सोमवार को खबर मिली कि वायरारापा लैंडमार्क क्लब में आग लगी है। घटना की खबर मिलते ही रांस अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने न सिर्फ लाखों का माल खाक होने से बचाया बल्कि मुसीबत में फंसे लोगों को भी बचाया।
विज्ञापन
लोकल मीडिया के मुताबिक आगजनी की घटना दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हुई। बिल्डिंग के पीछे बनी चिमनी से आग भड़की जो वाइट स्वान पब की छत तक पहुंच गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेथ रांस और उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। रांस ने इसके बाद बयान दिया, 'आग की शुरुआत बिल्डिंग के दक्षिणी भाग से हुई थी। सौभाग्य से हम लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
बता दें कि सेथ रांस की ही तरह तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड भी क्रिकेट करियर छोड़कर फिलहाल न्यूजीलैंड में पुलिस की नौकरी कर रहे हैं।