फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   semi final match between newzland vs south africa

न्यूजीलैंड का विजय रथ रोक पाएगा द. अफ्रीका?

Mon, 23 Mar 2015 08:54 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
semi final match between newzland vs south africa

मंगलवार को ऑकलैंड में विश्व कप के पहले सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। दूसरा सेमीफ़ाइनल गुरुवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार विश्व कप फ़ाइनल में पहुँचने का मौक़ा है। दोनों में जो भी जीते, वो पहली बार ही फ़ाइनल खेलेगा।

विज्ञापन


विश्व कप में दोनों टीमों के इतिहास, और उनकी खूबियों और ख़ामियों पर नज़र डालते हैं। न्यूज़ीलैंड तो विश्व कप फ़ाइनल में पहुंचने के लिए बस इंतज़ार ही करता रहा है। साल 1975 में जब पहली बार विश्व कप खेला गया, तब भी वह सेमीफ़ाइनल तक पहुंचा। पिछली बार जब साल 2011 में भारत चैंपियन बना तब भी।
विज्ञापन


इसके अलावा वह साल 1979, 1992, 1999 और 2007 में भी सेमीफाइनल तक पहुंचा था। अब वह विश्व कप के सेमीफाइनल में सातवीं बार उतरेगा।

साल 1991 में विश्व क्रिकेट में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका साल 1992, 1999 और 2007 के बाद चौथी बार सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है। इस विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी बल्लेबाज़ी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में दमदार खेल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण मुक़ाबला

semi final match between newzland vs south africa

न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी निजी पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ नाबाद 237 रन बनाए। गप्टिल इस विश्व कप में दो शतक की मदद से 498 रन बना चुके हैं।

न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने अब तक विश्व कप में शानदार गेंदबाज़ी की है। अब तक 19 विकेट ले चुके टीम के ओपनिंग बॉलर ट्रेंट बोल्ट शानदार फॉर्म में हैं।

क्षेत्र रक्षण की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के डेनियल विटोरी ने हवा में जिस तरह उछलते हुए वेस्टइंडीज़ के सैमुअल्स का कैच पकड़ा, वह तो बस कमाल था।

कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम, रोस टेलर, केन विलियमसन, कोरी एंडरसन से लेकर विकेटकीपर ल्यूक रोंकी तक सब फील्डिंग में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं।

इस विश्व कप में न्यूज़ीलैंड भी भारत ही की तरह अब तक कोई मैच नहीं हारा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने अभी तक टूर्नामेंट 417 रन बनाए हैं। उनके अलावा हाशिम आमला, जेपी डूमिनी और गेंदबाज़ी में डेल स्टेन को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पूरा दमख़म लगाना होगा।

जानकारों की नज़र में न्यूज़ीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन दक्षिण अफ़्रीका उसे कड़ी टक्कर देने का दम रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed