{"_id":"5a731b784f1c1b8e238b60a9","slug":"sehwag-says-dhoni-will-help-kohli-in-south-africa-during-odis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहवाग ने कोहली पर फिर चलाई 'जुबानी गोली', कहा- धोनी कर लेंगे काबू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग ने कोहली पर फिर चलाई 'जुबानी गोली', कहा- धोनी कर लेंगे काबू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
विराट और धोनी
टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया के पास अब भी दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका है। गुरुवार से शुरु हुए 6 मैचों की वन-डे सीरीज को जीतने भारत कामयाब रहता है तो यह उनकी पहली वन-डे सीरीज जीत होगी।
जिस तरह से टीम इंडिया जोहानसबर्ग में तीसरा मैच 63 रन से जीता, उसके बाद टीम का मनोबल काफी बड़ा हुआ है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान कोहली को लेकर एक और बयान दे डाला है।
बता दें कि इससे पहले भी कोहली टेस्ट सीरीज के दौरान टीम चयन को लेकर सहवाग तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंन तो यहां तक कह दिया था कि कोहली को टीम से बाहर हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
अब जब वन-डे सीरीज शुरु हो चुकी है तो सहवाग का कहना है कि एम एस धोनी आक्रमक कोहली को वन-डे में काबू करने में सफल रहेंगे। सहवाग ने कहा है कि वनडे क्रिकेट में कोहली के पास धोनी होंगे। वह कोहली की गलतियों को पकड़कर उन्हें तुरंत उसके बारे में बताएंगे। टेस्ट मैचों में ऐसा नहीं था। मैदान पर आप उन्हें कोहली को सलाह देते हुए और फील्ड सेट करते हुए देखेंगे।

Trending Videos
मौजूदा टीम इंडिया में कोई नहीं जो कोहली के आगे अपनी चुबान खोल सके
विराट कोहली
- फोटो : File
सहवाग ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि कोहली को ऐसे खिलाड़ियों की जरुरत है, जो उन्हें फील्ड पर उनकी गलतियां बता सके। हर टीम में 4 से 5 खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो कप्तान को अपनी सलाह देते हैं। लेकिन मौजूद टीम इंडिया में मुझे एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं दिखाई देता है, जो उन्हें उनकी गलतियों के बारे में बता सके।