{"_id":"84e560110d01f9fb0da49e995f07e118","slug":"sehwag-hits-first-fifty-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठे बल्ले को सहवाग ने मनाया, पचासा लगाया!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रूठे बल्ले को सहवाग ने मनाया, पचासा लगाया!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बल्ले ने उनसे बेरुखी का रिश्ता खत्म कर दिया है, जिससे वह फॉर्म में लौट आए हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर वीरेंद्र सहवाग (56 रन) के बल्ले ने आखिरकार इस सत्र में अपना पहला अर्धशतक लगाया।
सहवाग क्रीज पर लगभग दो घंटे रहे। वीरू ने साथ ही मिथुन मन्हास (100) के साथ शतकीय साझेदारी निभाकर दिल्ली को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच के दूसरे दिन नौ विकेट पर 448 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विदर्भ की टीम पहली पारी में 88 रन पर सिमट गई थी। मन्हास का रणजी करियर में यह 25वां शतक है।
इस तरह दिल्ली की कुल बढ़त अब 360 रन की हो चुकी है। सहवाग ने लंबे समय बाद फार्म में वापसी करते हुए 72 गेंदों में दस चौकों की मदद से 56 रन बनाए जबकि पूर्व कप्तान मन्हास ने 123 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
राहुल यादव ने 81 रन बनाए। दिल्ली के लिए यह पारी बेहद चौंकाने वाली रही। पहले सहवाग फॉर्म में लौटे। फिर तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। नेहरा की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह पहली अर्धशतकीय पारी है।
बंगाल ने बनाई उत्तर प्रदेश पर बढ़त
कोलकाता। कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला के शानदार शतक से मेजबान बंगाल ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मैच के दूसरे दिन 284 रन बनाकर 72 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली।
शुक्ला ने 119 गेंदों में 16 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए सर्वाधिक 117 रन बनाए जबकि सुदीप चटर्जी ने 66 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से आरपी सिंह ने 77 रन पर पांच विकेट लिए जबकि अमित मिश्रा और इम्तियाज अहमद ने दो-दो विकेट लिए।
उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे और उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 50 रन बना लिए। दिग्विजय सिंह 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि मोहम्मद कैफ और अमित मिश्रा खाता भी नहीं खोल पाए।
कर्नाटक ने कसा पंजाब पर शिकंजा
हुबली। मनीष पांडे के शानदार 161 रन की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 367 रन बनाकर पंजाब पर शिकंजा कस दिया। लोकेश राहुल हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे और 92 रन बनाकर आउट हो गए।
स्टंप्स के समय आर विनय कुमार 29 और अभिमन्यु आठ रन बनाकर खेल रहे थे। सुबह दो विकेट पर 59 रन से आगे खेलने उतरी पंजाब को झटका राहुल के रूप में लगा जिन्हें गुरकीरत सिंह ने शतक से आठ रन पहले उदय कॉल के हाथों स्टंप आउट करा दिया।
इसके बाद पंजाब ने कर्नाटक के बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी तो नहीं करने दी लेकिन मनीष पांडे ने एक छोर संभाले रखा और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान चिदंबरम गौतम मात्र दो रन ही बना सके जबकि स्टुअर्ट बिन्नी ने 19 और करण नायर ने 21 रन का योगदान किया।
पंजाब की ओर से मनप्रीत गोनी अब तक सर्वाधिक तीन विकेट ले चुके हैं। पंजाब की पहली पारी 174 रन पर सिमट गई थी।
हिमाचल को लगे शुरुआती झटके
विशाखापटनम। आंध्र प्रदेश के 417 रन के विशाल स्कोर के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने तीन विकेट मात्र 24 रन पर गंवा दिए। आंध्र प्रदेश के पारसनाथ कुमार दुर्भाग्यशाली रहे और दोहरे शतक से मात्र एक रन से चूक गए।
इसके अलावा आंध्र का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका। हिमाचल की ओर से रिषी धवन ने पांच जबकि विक्रमजीत मलिक ने चार विकेट लिए। जवाब में हिमाचल के ओपनर अभिनव बाली और पारस डोगरा खाता भी नहीं खोल सके।
सनी के डबल से हरियाणा का विशाल स्कोर
अहमदाबाद। सनी सिंह के दोहरे शतक (201) और सचिन राना के 102 तथा नितिन सैनी के नाबाद 106 रन की शानदार पारी की मदद से हरियाणा ने ग्रुप-ए में गुजरात के खिलाफ अपनी पहली पारी छह विकेट पर 573 रन पर घोषित कर दी।
अमित मिश्रा ने भी 61 रन का योगदान किया। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक गुजरात के एक विकेट मात्र 27 रन पर गिर चुके थे। ओपनर पीके पांचाल हर्षल पटेल की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
जम्मू एंड कश्मीर ने बनाई असम पर बढ़त
जम्मू। असम के खिलाफ ग्रुप-सी मैच के दूसरे दिन जम्मू एंड कश्मीर ने 31 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। असम ने पहली पारी में 263 रन बनाए।
जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू एंड कश्मीर ने पांच विकेट पर 294 रन बना लिए थे। इयान देव सिंह 94 और समिउल्लाह बेग 65 रन बनाकर डटे हुए थे। दोनों छठे विकेट के लिए अब तक 130 रन जोड़ चुके हैं।
तीन शतकों से मध्य प्रदेश का विशाल स्कोर
इंदौर। जलज सक्सेना (194), नमन ओझा (154) और मोहनीश मिश्रा (नाबाद 158) के शतकों से मध्य प्रदेश ने सौराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप-बी मैच में अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 619 रन बनाकर घोषित कर दी।
जवाब में सौराष्ट्र ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं।