फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag and gambhir flops again for delhi

वीरू-गंभीर फिर फ्लॉप, दिल्ली पर हार का संकट मंडराया

Thu, 02 Jan 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
sehwag and gambhir flops again for delhi

मनमाफिक पिच मांगने का पैंतरा भी कप्तान गौतम गंभीर के काम नहीं आया। पहले करुण नायर ने शतक जड़कर और उसके बाद रोनित मोरे और एचएस शरत ने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली की नॉक आउट दौर में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी मुकाबले में दिल्ली हार के कगार पर खड़ी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में उसके छह विकेट 132 रनों पर गिर चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि कर्नाटक ने पहली पारी में 289 रन बनाकर 87 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। पहली की तरह दूसरी पारी में भी दोनों ओपनिंग के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 10 ओवर दोनों ने आराम से निकाले। लेकिन शरत ने आते ही पहले गंभीर को 26 और उसके बाद सहवाग को 11 रनों पर पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। यही से दिल्ली के पतन की शुरूआत हो गई। हालांकि रजत भाटिया और मिथुन मन्हास ने 30 और 32 रनों की पारियां खेल लाज बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही लंबी पारियां खेलने में नाकाम रहे।

अब जिम्मेदारी आठ रनों पर खेल रहे मिलिंद कुमार के जिम्मे है। दिल्ली की बढ़त सिर्फ 45 रन है और उसके पास चार विकेट शेष हैं। इससे पहले करुण नायर ने आज सुबह शतक जड़ा। वह 105 रन बनाकर आउट हुए। वरुण सूद व आशीष नेहरा ने तीन-तीन विकेट लिए।

विशाल स्कोर की ओर रेलवे
लखनऊ में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में अरिंदम घोष और महेश रावत के बेहतरीन शतकों से रेलवे ने मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

मैच के तीसरे दिन रेलवे ने पहली पारी में चार विकेट पर 460 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्टंप्स तक अरिंदम घोष 354 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के के साथ 167 जबकि महेश रावत 222 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों के साथ 163 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। दोनों बल्लेबाज अभी तक पांचवें विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी निभा चुके थे।

जीत से पंजाब क्वार्टर फाइनल में
धनबाद में पंजाब ने अपनी स्पिन तिकड़ी राहुल शर्मा (तीन विकेट), राजविंदर सिंह (तीन विकेट) और गुरूकीरत सिंह (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मेजबान झारखंड को ग्रुप ‘ए’ मैच में तीसरे ही दिन बुधवार को पारी और 173 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

पंजाब के पहली पारी में 516 रन के जवाब में झारखंड की टीम पहली पारी में 216 रन ही बना सकी और फालोऑन के बाद उसकी दूसरी पारी 127 रन पर सिमट गई। इस जीत से पंजाब को सात अंक मिले और उसने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पंजाब के आठ मैचों से 30 अंक रहे और वह कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर है।

बंगाल की तमिलनाडु पर सनसनीखेज जीत
चेन्नई में ऑफ स्पिनर सौराशीष लाहिडी (62 रन पर सात विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने तमिलनाडु को ग्रुप ‘बी’ मैच के तीसरे दिन बेहद रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। घरेलू चेपक मैदान पर तमिलनाडु को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन मेजबान टीम 180 रन पर ढेर हो गई।

सुबह तमिलनाडु ने एक विकेट पर 102 रन से आगे खेलना शुरू किया तो उसकी जीत आसान लग रही थी। लेकिन उसके बाकी बल्लेबाज सिर्फ 78 रन जोड़कर निपट गए। दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। इस जीत से बंगाल को छह अंक मिले और वह कुल 24 अंकों के साथ अंक तालिका में रेलवे के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

मुंबई-गुजरात मैच रोमांचक मोड़ पर
वलसाड में गत चैंपियन मुंबई और गुजरात ग्रुप ‘ए’ मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। इस मैच को जीतने वाली टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। मुंबई ने गुजरात को 175 रन का लक्ष्य दिया है।

जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने तीन विकेट 67 रन पर गंवा दिए थे। भार्गव मेरई 19 और अक्षर पटेल 25 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। इससे पहले मुंबई ने चार विकेट पर 76 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरी पारी में 273 रन बनाए।


राहुल दीवान का दोहरा शतक
भुवनेश्वर में ओपनर राहुल दीवान (273) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और सचिन राणा (157) तथा नितिन सैनी के नाबाद 102 रन की शतकीय पारी से हरियाणा ने ओडिशा के खिलाफ ग्रुप ‘ए मैच में छह विकेट पर 626 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

ओडिशा ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed