{"_id":"ff1836140a29de6e1b78fc61c723aed7","slug":"second-day-of-third-ashes-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः पर्थ में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः पर्थ में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में चार सौ से कम के स्कोर पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की लेकिन 61 रनों के अंदर चार विकेट गंवाकर अपनी स्थिति नाजुक कर ली।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इयान बेल (9) और बेन स्ट्रोक्स (14) खेल रहे थे। इससे पहले आस्ट्रेलिया की पहली पारी 385 रनों पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
मेहमान टीम की ओर से ओपनर और कप्तान एलेस्टेयर कुक ने 72 जबकि माइकल कारबैरी 43 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। जोई रुट (4) और केविन पीटरसन (19) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर अभी भी मेजबान टीम से 205 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले दोनों मैच जीतकर 2-0 से आगे है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 326 रनों से आगे खेलना शुरू किया। उस समय स्टीवन स्मिथ (नाबाद 103) और मिचेल जॉनसन (नाबाद 39) क्रीज पर थे। लेकिन इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सातवें विकेट के रूप में जॉनसन को अपना शिकार बना लिया। वह अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके।
शतकवीर स्मिथ भी मात्र आठ रन जोड़कर 111 के स्कोर पर एंडरसन की ही गेंद पर मैट प्रायर को कैच थमा बैठे।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और ग्रीम स्वान ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को तीन विकेट मिले। तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन और बेन स्ट्रोक्स को एक-एक विकेट मिला।