{"_id":"72058fa385c9f0c3b6c7c61390823b29","slug":"second-day-of-second-ashes-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के आगे इंग्लैंड पसीना-पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के आगे इंग्लैंड पसीना-पसीना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान माइकल क्लार्क और ब्रैड हैडिन के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे। और क्रीज पर माइकल कारबैरी (20) तथा जोई रुट (9) खेल रहे थे। कप्तान एलिस्टर कुक (3) मिचेल जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 570 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।
दोहरी शतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कल के नाबाद बल्लेबाजों कप्तान क्लार्क और हैडिन ने दूसरी दिन की शुरुआत करते हुए छठे विकेट के लिए 200 रनों की सर्वाधिक साझेदारी की और अपने-अपने शतक ठोक दिए।
विज्ञापन
क्लार्क और हैडिन ने आज दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के इमरान खान और वसीम अकरम की 191 रनों की सर्वाधिक साझेदारी के 23 वर्ष पुराने रिकार्ड को भी तोड़ दिया। बेन स्ट्रोक्स ने क्लार्क और हैडिन की पारी का अंत किया।
इसके साथ ही कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने शतक के साथ-साथ इस वर्ष अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए जिसमें चार टेस्ट शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं हैडिन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने एक हजार रन पूरे किए।
मेजबान टीम ने अपने आठ विकेट 483 के स्कोर पर खो दिए लेकिन नौंवें विकेट के लिए बल्लेबाजी करने आए रेयान हैरिस (नाबाद 55) ने आतिशी पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। हैरिस के करियर का यह दूसरा टेस्ट अर्धशतक है।
इंग्लैंड की ओर स्टुअर्ट ब्रॉड तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। ब्रॉड के अलावा ग्रीम स्वान और बेन स्टोक्स को 2-2 सफलता मिली। जबकि मोंटी पनेसर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और 157 रन लुटाकर महज एक विकेट हासिल किया।