फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Schedule for the ICC Under 19 Men's Cricket World Cup 2022 | India in Group-B

ICC अंडर-19 विश्व कप: 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, भारत को ग्रुप-बी में रखा गया, बांग्लादेश डिफेंडिंग चैंपियन

Wed, 17 Nov 2021 09:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

2019 के रनर अप भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा तीन और टीमें हैं। वहीं, बांग्लादेश डिफेंडिंग चैंपियन है।

विज्ञापन
Schedule for the ICC Under 19 Men's Cricket World Cup 2022 | India in Group-B
2020 विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के सफल आयोजन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अंडर-19 विश्व कप के शेड्यूल का भी एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट अगले साल 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 देशों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। यह अंडर-19 विश्व कप का 14वां संस्करण होगा। वेस्टइंडीज पहली बार इसकी मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

 

2020 के रनर अप भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा तीन और टीमें हैं। वहीं, बांग्लादेश डिफेंडिंग चैंपियन है। उसे ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में इंग्लैंड, कनाडा और यूएई बाकी तीन टीमें हैं। अंडर-19 विश्व कप के लिए कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं। वेस्टइंडीज पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए चार देशों के 10 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। देश में एंटीगुआ और बारबूडा, गुयाना, सेंट किट्स और नेविस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Schedule for the ICC Under 19 Men's Cricket World Cup 2022 | India in Group-B
शेड्यूल - फोटो : twitter @ icc
ग्रुप इस प्रकार हैं-
ग्रुप ए: बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और यूएई
ग्रुप बी: भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा
ग्रुप सी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

Schedule for the ICC Under 19 Men's Cricket World Cup 2022 | India in Group-B
शेड्यूल - फोटो : twitter @ icc
वेन्यू इस प्रकार हैं-
सेंट किट्स एंड नेविस: वार्नर पार्क, कोनारी
गुयाना: गुयाना नेशनल स्टेडियम
त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ब्रायन लारा क्रिकेट ग्राउंड, क्वींस पार्क ओवल, डिएगो मार्टिन
एंटीगुआ एंड बारबूडा: सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, कूलिज क्रिकेट ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed