{"_id":"5898201a4f1c1b86523782bf","slug":"sc-appointed-coa-panel-sacks-bcci-media-manager-nishant-arora-and-a-few-others","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया मीडिया मैनेजर समेत कई बड़े अधिकारियों की BCCI से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया मीडिया मैनेजर समेत कई बड़े अधिकारियों की BCCI से छुट्टी
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासक समिति (COA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कई आला अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें सबसे बड़ा नाम टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा का है, जिनपर टीम के खिलाड़ियों की निजी जानकारी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तक पहुंचाने का आरोप लगा था।
हाल ही में ड्रेसिंग रूम की खबरें और जानिकारियां लीक होने की खबरें सामने आईं थी। इस घटना के बाद समिति ने तुरंत कार्यवाई करते हुए कई अधिकारियों को बाहर कर दिया है। माना जा रहा है कि यह अधिकारी पूर्व बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के द्वारा नियुक्त किए गए थे।

खिलाड़ियों के बीच तनाव का कारण थे निशांत अरोड़ा
निशांत अरोड़ा
- फोटो : twitter
मीडिया की खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया के दो सीनियर खिलाड़ियों ने कहा था कि निशांत जीत अरोड़ा टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को खबरें ठाकुर तक पहुंचाते हैं और खिलाड़यों के बीच दरार डालने का काम करते हैं।
खिलाड़ियों ने कहा कि टीम में एक-दूसरे के प्रति संदेह पैदा हो रहा कि कौन उनकी निजी जानकारी बाहरी दुनिया तक पहुंचा रहा है। खिलाड़ियों के अनुसार अरोड़ा टीम इंडिया के हर फैसले में दखल देने की कोशिश करते हैं।
गौरतलब है कि खिलाड़ियों की शिकायत के चंद घंटो बाद ही निशांत जीत अरोड़ा का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।