फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   saurav ganguly supports fees hike for domestic players

क्रिकेट: इस पूर्व कप्तान की वजह से रणजी और अंंडर-19 खिलाड़ी भी पाएंगे मोटी रकम  

Fri, 04 Aug 2017 12:21 PM IST
presented by शरद मिश्र
presented by शरद मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
saurav ganguly supports fees hike for domestic players
गांगुली - फोटो : dailyo
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि घरेलू क्रिकेटरों की फीस बढ़ाने पर बोर्ड काम कर रहा है। सीनियर, अंडर-19, अंडर-16 सभी वर्ग के घरेलू खिलाड़ियों की फीस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। खन्ना ने कहा कि तकनीक समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई है। खन्ना ने कहा कि इस मसले पर उनकी कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस बढ़ोतरी पर एक बेहतर प्रपोजल निर्णायक जनरल बॉडी के सामने रखेगी। मुझे विश्वास है कि इस पर सहमति हो जाएगी। तकनीक कमेटी के चेयरमैन सौरव गांगुली ने कोलकाता में हुई बैठक में इस मसले को जोर शोर से उठाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में एक रणजी खिलाड़ी को मैच के दौरान प्रतिदिन 10000 रुपए मिलते हैं

saurav ganguly supports fees hike for domestic players
घरेलू क्रिकेट
वर्तमान में एक रणजी खिलाड़ी को मैच के दौरान प्रतिदिन 10000 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा उसे प्रति मैच 40000 रुपए बतौर फीस मिलते हैं। खिलाड़ियों के अलावा राज्य की टीम को प्रति सेशन 12 लाख रुपए मिलते हैं। प्रसारण के अधिकार के तहत खिलाड़ियों को पैसे मिलते हैं। यह रकम सेशन के अंत में दी जाती है। अंडर-19 और अंडर-16 के खिलाड़ी मैच के दौरान प्रतिदिन 3000 रुपए बतौर फीस पाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के प्रसारण से घरेलू खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश

saurav ganguly supports fees hike for domestic players
घरेलू क्रिकेट
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि स्टेट्स यूनिट को हर साल दिए जाने वाले 20 करोड़ रुपए के अनुदान के तहत वेतन बढोतरी के लिए रकम निर्धारित की जा सकती है। खन्ना इस तरह का प्रबंध नहीं चाहते हैं। इसके बजाय  वह कहते हैं कि आईपीएल के प्रसारण के जरिए ज्यादा कमाई करनी चाहिए और उससे घरेलू खिलाड़ियों को अधिक वेतन दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2007 में खिलाड़ियों की फीस 13 फीसदी बढ़ाई गई थी

saurav ganguly supports fees hike for domestic players
घरेलू क्रिकेट
गौरतबल है कि 2007 में खिलाड़ियों की फीस 13 फीसदी बढ़ाई गई थी। अब 50 फीसदी बढ़त पर विचार किया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed