फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saurashtra won by 59 runs against andhra in vijay hazare trophy at delhi

Vijay Hazare: आंध्र को हरा सौराष्ट्र पहुंचा फाइनल में, जडेजा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2018 07:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Saurashtra won by 59 runs against andhra in vijay hazare trophy at delhi
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आंध्र को 59 रनों से हराया। इसके साथ ही सौराष्ट्र ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहा उसका मुकाबला मंगलवार को कर्नाटक से होगा।

विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में आंध्रा को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र की पूरी टीम 196 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। सौराष्ट्र की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। 
विज्ञापन


इससे पहले आंध्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 255 रन बनाए। सौराष्ट्र की तरफ से अर्पित वसावदा (58) और समर्थ व्यास (46) रन बनाए। वहीं, रविन्द्र जडेजा ने 56 रन की नाबाद पारी खेली। आंध्रा की तरफ से कार्तिक रमण ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, जबकि सिवा कुमार ने और अयप्पा ने 2-2 विकेट झटके। वही, केबी शशिकांत को 1 विकेट से ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed