फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan is likely to be released from India's Test team to participate in Irani Cup for Mumbai

Team India: सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम से किया जाएगा रिलीज? ईरानी कप को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

समझा जाता है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान भी ईरानी कप के मुकाबले में खेलेंगे। सरफराज खान बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। सरफराज को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan is likely to be released from India's Test team to participate in Irani Cup for Mumbai
सरफराज खान - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच, अगले महीने होने वाले ईरानी कप को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिक्य रहाणे लखनऊ में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप के मैच में गत रणजी चैंपियन मुंबई की अगुआई करने के लिए तैयार है। इस मैच से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्जरी के बाद वापसी होगी। हालांकि, अब तक सरफराज खान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

समझा जाता है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान भी ईरानी कप के मुकाबले में खेलेंगे। सरफराज खान बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। सरफराज को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। सरफराज को अगर कानपुर टेस्ट के लिए भी एकादश में नहीं चुना गया तो मुंबई क्रिकेट संघ उन्हें ईरानी कप में खिलाने की मांग को लेकर आवेदन कर सकता है। इसके लिए टीम की घोषणा बुधवार को की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, सरफराज मध्य क्रम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं। ध्रुव विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि अक्षर पटेल ऑलराउंडर हैं। क्या हो अगर कन्कशन सब्स्टीट्यूट की जरूरत पड़ जाए? हां, ईरानी कप की शुरुआत एक अक्तूबर से होनी है और अगर मैच जल्दी समाप्त हो जाता है तो 30 सितंबर को भी कानपुर से लखनऊ आसानी से पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार-शिवम का ईरानी कप में शामिल होना मुश्किल 
यह भी माना जा रहा है कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ छह अक्तूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुना जाएगा और वे ईरानी कप में नहीं खेलेंगे क्योंकि इस स्थिति में इन दोनों खिलाड़ियों को तीन अक्तूबर को ग्वालियर में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed