फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan, Dhruv Jurel and Yash Dayal have been included in their respective squads for the Irani Cup

Irani Cup: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बीच भारत ने रिलीज किए तीन खिलाड़ी, ईरानी कप में लेंगे हिस्सा

Mon, 30 Sep 2024 09:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:51 PM IST
सार

सरफराज का नाम मुंबई टीम में शामिल था, जबकि जुरेल और दयाल शेष भारत की टीम में शामिल हैं। इनका चयन हालांकि, दूसरे टेस्ट पर निर्भर था। यश दयाल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों ही टेस्ट में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan, Dhruv Jurel and Yash Dayal have been included in their respective squads for the Irani Cup
सरफराज खान - फोटो : twitter

विस्तार

सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और ये तीनों ही खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। गत रणजी चैंपियन मुंबई और शेष भारत के बीच मंगलवार से ईरानी कप का मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सरफराज का नाम मुंबई टीम में शामिल था, जबकि जुरेल और दयाल शेष भारत की टीम में शामिल हैं। इनका चयन हालांकि, दूसरे टेस्ट पर निर्भर था। यश दयाल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों ही टेस्ट में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। ऋषभ पंत के विकेटकीपर के तौर पर वापस आने के बाद जुरेल को खेलने का मौका नहीं मिला। दूसरी तरफ, इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले सरफराज भी बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शेष भारत की अगुआई ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे, जबकि हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे मुंबई की कमान संभालेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट रोमांचक हो गया है। भारत ने सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर ढेर की और आक्रमण रुख अपनाकर तेजी से रन बनाना शुरू किया। भारत ने अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने इस तरह बांग्लादेश से 52 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन पर रोका। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 26 रन पीछे चल रही है।

ईरानी कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
शेष भारतः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), बी साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई , शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर। 
मुंबईः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियान, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर , मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान, रॉयस्टन डायस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed