फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz brother Musheer khan scored the first double century in Ranji Trophy make this record

Ranji Tropy: सरफराज के भाई मुशीर ने रणजी में लगाया पहला दोहरा शतक, ये कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Sat, 24 Feb 2024 03:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

वसीम जाफर के बाद मुंबई के लिए 18 वर्ष की आयु में दोहरा शतक जड़ने वाले मुशीर खान दूसरे बल्लेबाज बून गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 350 गेंदों में कर दिखाया।

विज्ञापन
Sarfaraz brother Musheer khan scored the first double century in Ranji Trophy make this record
मुशीर खान - फोटो : Twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने दोहरा शतक जड़ा है। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है। 18 वर्ष की आयु में ऐसा कारनामा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने शतक लगाया था। इसके बाद शनिवार को मुशीर ने इसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। मुंबई और बड़ौदा के बीच खेले जा रहे दूसरे क्वॉर्टर फाइनल मैच में पहली पारी में मुंबई ने 384 रन बनाए। 
विज्ञापन


भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के भाई मुशीर खान रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। दोनों भाई बल्ले से विरोधी टीमों की जमकर खबर ले रहे हैं। बड़ौदा के खिलाफ मुशीर बल्ला आग उगल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने 179 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस मैच से पहले तीन फर्स्ट क्लास मैचों में मुशीर ने पांच पारियों में 96 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन का रहा।
विज्ञापन


वसीम जाफर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने मुशीर खान
बड़ौदा के खिलाफ मुशीर ने 357 गेंदों का सामना कर 203 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके निकले। दाएं हाथ के बल्लेबाज मुंबई की तरफ से रणजी में 18 वर्ष 362 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले वसीम जाफर के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए। दिग्गज खिलाड़ी ने 1996-97 के रणजी सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ 18 साल 262 की आयु में दोहरा शतक लगाया था। मुशीर ने 350 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव भट्ट ने चटकाए सात विकेट
बात करें इस मुकाबले की तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ मुशीर खान के दोहरे शतक की बदौलत 384 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक तामोर ने 57 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ तीन रन बना सके। बड़ौदा के लिए भार्गव भट्ट ने सात विकेट हासिल किए। इसके अलावा निनाद राथवा को तीन सफलता मिली। मुंबई द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। प्रियांशू मोलिया के रुप में टीम को पहला झटका लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर ज्योतस्निल सिंह 24 गेंदों में 18 रनर शास्वत रावत 19 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम का स्कोर फिलहाल 33/1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed