{"_id":"5c1e0cefbdec2257057f29e8","slug":"sanju-samson-gets-married-to-longtime-girlfriend-charulatha-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 5 साल तक चली मोहब्बत, अब क्रिकेटर संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से की शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: 5 साल तक चली मोहब्बत, अब क्रिकेटर संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से की शादी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर संजू वी सैमसन शनिवार को कॉलेज की साथी और मित्र चारूलता से शादी के बंधन में बंध गए। तिरुवनंतपुरम के एक होटल में सुबह हुए इस समारोह में करीबी रिश्तेदार, परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे।
2 of 8
केरल रणजी टीम के सदस्य और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के इस 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में चारूलता से पांच साल के लंबे संबंध की घोषणा की थी।
3 of 8
संजू ने पारंपरिक परिधान पीला कुर्ता और धोती जबकि चारूलता साड़ी और आभूषण पहने थी। दोस्तों और क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए शाम को भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
संजू आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था। उसे आईपीएल 2013 में अधिकारिक ऑनलाइन वोटिंग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था।
विज्ञापन
5 of 8
संजू और चारू की मोहब्बत का अंदाजा दुनिया तो तब हुआ जब इस क्रिकेटर ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लवस्टोरी का जिक्र किया था। सितंबर 2018 में चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए संजू ने लिखा कि, '22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'Hi' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।