फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Manjrekar questions Shubman Gill's sledging battle with Zak Crawley after Lord's loss against England

ENG vs IND: मांजरेकर ने लॉर्ड्स में हुई स्लेजिंग को लेकर सवाल उठाए, बोले- गिल की बल्लेबाजी पर असर पड़ा

Fri, 18 Jul 2025 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 06:48 PM IST
सार

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की तुलना में शुभमन गिल की मानसिकता पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि कोहली दबाव में और बेहतर प्रदर्शन करते थे, जबकि गिल का आक्रामक रवैया उनकी बल्लेबाजी पर नकारात्मक असर डाल रहा है।

विज्ञापन
Sanjay Manjrekar questions Shubman Gill's sledging battle with Zak Crawley after Lord's loss against England
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन जैक क्राउली के साथ हुए विवाद के कारण शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर असर पड़ा। गिल ने पहले दो मैचों में तीन शतक लगाए थे और करियर की सर्वश्रेष्ठ 269 रनों की पारी खेली थी, लेकिन तीसरे टेस्ट में वह बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर सके जिस कारण भारत ने यह मुकाबला 22 रनों से गंवाया। 
विज्ञापन

क्राउली के साथ हुआ था विवाद
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले गिल और क्राउली के बीच तीखी बहस हुई थी। दरअसल, क्राउली समय बर्बाद कर रहे थे और दिन का खेल समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे, जिससे गिल सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस होने लगी। इंग्लैंड ने चौथे दिन इसका बदला लिया। दरअसल, इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। गिल भी क्रीज पर असहज दिखे और ब्रायडन कार्स की गेंद पर मात्र छह रन बनाकर आउट हो गए। गिल तब अपना विकेट गंवा बैठे जब टीम रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी और एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की तुलना में शुभमन गिल की मानसिकता पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि कोहली दबाव में और बेहतर प्रदर्शन करते थे, जबकि गिल का आक्रामक रवैया उनकी बल्लेबाजी पर नकारात्मक असर डाल रहा है। मांजरेकर ने कहा, विराट कोहली के साथ बात यह थी कि अगर मैच में तीखी नोंकझोक होती थी तो वह और भी अधिक उत्साहित हो जाते थे और बेहतर बल्लेबाज बन जाते थे। शुभमन गिल के बारे में मुझे ये बात निराश कर रही है। सोच रहा हूं कि शुभमन गिल किस ओर जा रहे हैं? क्योंकि ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल पर इसका सही प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

मांजरेकर ने कहा कि गिल ने लॉर्ड्स में अपना आक्रामक रूप शायद इसलिए दिखाया होगा क्योंकि उन्होंने बर्मिंघम में पिछले टेस्ट में 269 और 161 रन की पारी खेली थी। मांजरेकर ने कहा कि कप्तान होने पर आपको यह (आक्रामक रवैया) दिखाने की जरूरत नहीं होती। यह इसलिए दिखाया क्योंकि अब उन्हें टेस्ट मैच जीतने और इतने रन बनाने का आत्मविश्वास आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed