{"_id":"5deb56ad8ebc3e1bb715dda7","slug":"sanjay-manjrekar-cryptic-take-on-telangana-encounter-says-public-sab-janti-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद आरोपियों के मुठभेड़ पर मांजरेकर ने कहा- 'पब्लिक सब जानती है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद आरोपियों के मुठभेड़ पर मांजरेकर ने कहा- 'पब्लिक सब जानती है'
Sat, 07 Dec 2019 01:07 PM IST
अनवर अंसारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
संजय मांजरेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद घटना के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शनिवार को एक अजीबो-गरीब ट्वीट कर कहा कि 'पब्लिक सब जानती है'। मांजरेकर ने घटना को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि किशोर कुमार का एक बेहद ही प्रसिद्ध गाना है, 'ये पब्लिक हैं सब जानती है'। उन्होंने कहा कि जनता इतनी भी भोली नहीं है।
विज्ञापन
There is a famous Kishore Kumar song ‘Yeh public hai yeh sab jaanti hai’. Public ain’t so naive.#RapistEncounter
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) December 7, 2019
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को हैदराबाद में पशुचिकित्सक के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी सभी चार लोगों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से लोगों के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की है, जबकि अन्य ने कहा कि इसका फैसला कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बताया था कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया जा रहा था, जहां उन्होंने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को मजबूरन उनका एनकाउंटर करना पड़ा।
साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जन ने कहा था कि आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु आज तड़के तीन से छह बजे के बीच चटानपल्ली, शादनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
गौरतलब है कि 27 नवंबर को तेलंगाना के शमशाबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके शव को जला दिया गया था। पीड़िता का शव अगले दिन अधजली हालत में बरामद किया गया था।