फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Bangar went Sydney to Help team india batsman as a Test Specialists

भारत को जीत का फॉर्मूला देने ऑस्ट्रेलिया गया यह दिग्गज, कहा- 'इस फॉर्मेट में ज्यादा खतरनाक कंगारू'

Wed, 21 Nov 2018 03:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Bangar went Sydney to Help team india batsman as a Test Specialists
रोहित शर्मा और विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ही भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को सिडनी भेज दिया है। जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके। टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से होगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच बुधवार को ब्रिसबेन में खेलेगी लेकिन बांगड़ पृथ्वी साव, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे। इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, 'बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे।'
विज्ञापन


यह फैसला मुख्य रूप से इसलिए किया गया क्योंकि जो खिलाड़ी टी20 में हिस्सा नहीं ले रहे उनमें एक किशोर सलामी बल्लेबाज (पृथ्वी) और एक मध्यक्रम का युवा बल्लेबाज (हनुमा विहारी) है। अधिकारी ने कहा, 'पृथ्वी और हनुमा दोनों पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं। 25 नवंबर तक वे बांगड़ के मार्गदर्शन में अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और पार्थिव पटेल के साथ ट्रेनिंग करेंगे।' उन्होंने कहा, 'रवि (शास्त्री) वहां है और विराट (कोहली) और रोहित (शर्मा) जैसे सीनियर भी हैं इसलिए बेहतर यही है कि संजय ऑस्ट्रेलियाई हालात की अपनी समझ के साथ पहली बार दौरे पर गए खिलाड़ियों की मदद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी जोड़ी के कुछ दिनों में यहां पहुंचने की उम्मीद है और टेस्ट टीम के सदस्य न्यू साउथ वेल्स ग्रेड क्रिकेट के नेट गेंदबाजों का सामना करेंगे। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'हमारे दूसरी पंक्ति के तेज गेंदबाजों के न्यूजीलैंड में होने और रणजी ट्राफी चलने के कारण हमने महसूस किया कि किसी ऐसे गेंदबाज को नहीं बुलाया जाए जो प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहा है। हमने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की और न्यू साउथ वेल्स से अच्छे नेट गेंदबाज मुहैया कराए जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed