फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Bangar has backed KL Rahul to be India's first-choice wicketkeeper in ODIs ahead of Rishabh Pant

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी में भी पंत की जगह राहुल संभालेंगे विकेटकीपिंग का जिम्मा? संजय बांगड़ ने रखी राय

Thu, 06 Feb 2025 02:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। जिस तरह टीम प्रबंधन ने पहले मैच के लिए राहुल पर भरोसा जताया है उससे यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट में भी राहुल को ही विकेट के पीछे जिम्मा संभालने का मौका देगा।

विज्ञापन
Sanjay Bangar has backed KL Rahul to be India's first-choice wicketkeeper in ODIs  ahead of Rishabh Pant
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग-11 में शामिल किया है। टीम प्रबंधन ने इस स्थान के लिए राहुल पर भरोसा जताया है जिन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में पंत की अनुपस्थिति में विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था। सीरीज से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि राहुल और पंत में से विकेटकीपर के तौर पर किसे चुना जाएगा। 
विज्ञापन

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। जिस तरह टीम प्रबंधन ने पहले मैच के लिए राहुल पर भरोसा जताया है उससे यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट में भी राहुल को ही विकेट के पीछे जिम्मा संभालने का मौका देगा। पंत पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। वहीं, राहुल ने वनडे विश्व कप में बल्ले के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगड़ की पसंद राहुल
राहुल और पंत के बीच उम्मीदवारी को लेकर अब पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी अपनी राय रखी है और उनका कहना है कि इंग्लैंड के बीच सीरीज के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को पंत के बजाए राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपना चाहिए। बांगड़ का मानना है कि राहुल विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, वनडे विश्व कप के दौरान केएल राहुल ने कुछ ऐसे कैच पकड़े थे जो शानदार थे। इसमें कोई शक नहीं है कि पंत शानदार प्रतिभा हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम को केएल राहुल के साथ जाना चाहिए। 
विज्ञापन

वनडे विश्व कप में राहुल ने किया था प्रभावित
केएल राहुल वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज थे। उन्होंने 10 पारियों में 75.33 के औसत के साथ 452 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विपरीत परिस्थितियों में 115 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी जिससे भारत 201 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा था। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर शतक लगाया था जो किसी भारतीय बल्लेबाज का टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक था। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे सर्वाधिक 17 शिकार किए थे जिसमें 16 कैच और एक स्टंपिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed