फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sania mirza would be very happey After Shoaib malik S Innings

'खुश' हुईं सानिया जब शोएब की पारी से बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 01 Mar 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Mar 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sania mirza would be very happey After Shoaib malik S Innings

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा था कि वो चाहती हैं कि मैच में जीत भारतीय टीम को मिले लेकिन उनके पति शोएब मलिक जो पाक टीम में एक बड़े क्रिकेटर हैं शानदार खेल दिखाएं। हालांकि उनकी पहली ख्वाहिश तो पूरी हो गई लेकिन दूसरी ख्वाहिश शोएब की बड़ी पारी खेलने की वो अधूरी रह गई।

विज्ञापन


भारत के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 3 रन ही बना सके। बाद में शोएब ने माना था कि उनकी टीम इस मैच में रणनीति बनाने में चूक गई। पिछले मैच की नाकामी को उन्होंने दूसरे मैच में शानदार खेल से धो दिया है। सानिया की उदासी उन्होंने खत्म कर दिया है। टूर्नामेंट में पाक का मुकाबला कमतर टीम यूएई के साथ था और मैच में शोएब टीम की हालत बेहद खराब थी और 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक ने 3.1 ओवर में अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


शोएब मलिक की 49 गेंदों में खेली गई नाबाद 63 रनों की पारी और चौथे विकेट के लिए उमर अकमल (50) के साथ अविजित 114 रनों की साझेदारी की बदौलत पाक ने यूएई को 8 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा तो दिया लेकिन इस जोड़ी के क्रीज पर टिकने से पहले टीम की हालत बेहद खराब थी और एक समय ऐसा लग रहा था कि इस मैच में भी उलटफेर न हो जाए। सानिया इस मैच में अपने पति को मैच का हीरो बनते देख बहुत खुश हुई होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के 'शतक' वाले मैच में शोएब और उमर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sania mirza would be very happey After Shoaib malik S Innings

मैच में शोएब मलिक जब क्रीज पर आए तो उस समय पाक ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और टीम गहरे संकट में दिख रही थी। उन्होंने उमर अकमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और यूएई के गेंदबाजों को चौथी सफलता हासिल करने का मौका दिए बगैर 19वें ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी।

उमर और शोएब दोनों ही भारत के खिलाफ मैच में नाकाम रहे थे और इस मैच से उन्होंने अपनी पिछली नाकामी को धो दिया। उमर ने 2 चौके और 3 छक्के के साथ 46 गेंदों में 50 रन बनाए जबकि मलिक ने अपनी अविजित पारी में 49 गेंदों में 63 रनों की पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। चौथे विकेट के लिए 114 रनों की यह साझेदारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है। इससे पहले 2011-12 में इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और केविन पीटरसन ने अविजित 112 रनों की साझेदारी की थी।

पाक की यह जीत बेहद शानदार रही क्योंकि यह उनका 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली पहली टीम हो गई है। इस जीत से उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed