{"_id":"63c028dd97311141b2756082","slug":"sandeep-lamichhane-gets-bail-for-rs-two-million-with-restriction-on-travelling-abroad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sandeep Lamichhane Bail: दुष्कर्म के मामले में संदीप लामिक्षाने को जमानत मिली, देने होंगे दो लाख रुपये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sandeep Lamichhane Bail: दुष्कर्म के मामले में संदीप लामिक्षाने को जमानत मिली, देने होंगे दो लाख रुपये
Thu, 12 Jan 2023 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
पाटन हाईकोर्ट ने संदीप को दो लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। हालांकि, उनके विदेश जाने पर रोक है। वह नेपाल के अंदर ही रह सकते हैं।
विज्ञापन
संदीप लामिछाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले पर जमानत मिल गई है। नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने उन्हें दो लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। काठमांडू के जिला न्यायालय में संदीप को अंतिम सुनवाई होने तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ संदीप ने हाईकोर्ट में अपील की थी। उन्हें शुक्रवार के दिन रिहा किया जाएगा। जमानत के लिए उन्हें दो लाख रुपये जमा करने होंगे। संदीप नेपाल के अंदर घूम सकते हैं, लेकिन उनके विदेश जाने पर रोक लगी हुई है।
संदीप लामिछाने पर 17 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नाबालिग का आरोप है कि लामिछाने ने उन्हें 21 अगस्त को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया। इसके बाद काठमांडू के सिनामंगल के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद लामिछाने को नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पद से निलंबित कर दिया गया।

लेग स्पिनर हैं संदीप लामिछाने
संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था। वह आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने थे। दिल्ली ने संदीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। संदीप तब नेपाल क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन चुके थे।
नेपाल के लिए कैसा रहा संदीप का प्रदर्शन
संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 30 वनडे और 44 टी-20 खेले हैं। 30 वनडे में उनके नाम 69 विकेट और 44 टी-20 इंटरनेशनल में 85 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग देशों की लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बहुत कम उम्र में नेपाल क्रिकेट को अलग पहचान दिलाई है।