{"_id":"59319c694f1c1b2a54bdb350","slug":"sanatha-jayasuriya-mms-video-leaked-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनथ जयसूर्या का आपत्तिजनक वीडियो लीक, पूर्व पत्नी ने लगाया आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनथ जयसूर्या का आपत्तिजनक वीडियो लीक, पूर्व पत्नी ने लगाया आरोप
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
सनथ जयसूर्या
- फोटो : Cricket SL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने की खबर है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनथ जयसूर्या अपनी पूर्व पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि श्रीलंका के समाचार पत्र कोलंबो टेलीग्राफ ने की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, "यह आपत्तिजनक वीडियो जयसूर्या ने खुद ही लीक किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। वहीँ वीडियो में जो महिला जयसूर्या के साथ नजर आ रहीं हैं, वह उनकी तीसरी पत्नी मलीका सिरिसेना हैं।" सिरिसेना ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जयसूर्या ने ऐसा उनसे बदला लेने के लिए किया है। दोनों ने 2002 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही सिरिसेना ने जयसूर्या को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली थी।
बताया जा रहा है कि सनथ जयसूर्या द्वारा लीक की गई इस आपत्तिजनक वीडियो की जांच श्रीलंका की राष्ट्रीय साइबर टीम कर रही है। सूत्रों के अनुसार सनथ जयसूर्या ने तीन बार अलग-अलग महिलाओं के साथ शादी रचाई, लेकिन तीनों ही बार उनकी शादी सफल नहीं हो सकी। बता दें कि श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका को बहुत सारे मैचों में जीत दिलाई है।