{"_id":"602e9bf68ebc3ee97c56fa21","slug":"sam-curran-out-of-fourth-test-against-india-will-come-with-limited-overs-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: सैम करन चौथे टेस्ट के लिए नहीं आ पाएंगे, सीमित ओवर की टीम के साथ ही जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: सैम करन चौथे टेस्ट के लिए नहीं आ पाएंगे, सीमित ओवर की टीम के साथ ही जुड़ेंगे
Thu, 18 Feb 2021 10:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
सैम करन
हरफनमौला सैम करन कोविड-19 महामारी संबंधित यात्रा पाबंदियों के कारण भारत के खिलाफ यहां चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। करन अब सीमित ओवरों की टीम के साथ ही भारत आएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, ‘सैम करन 26 फरवरी को सीमित ओवर की टीम के अन्य सदस्यों के साथ ही भारत आने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में आएंगे और इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे। पहले की योजना के अनुसार सरे के इस ऑलराउंडर को चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए अहमदाबाद में पहुंचना था। हालांकि मौजूदा महामारी के बीच इस यात्रा के लिए सुरक्षित इंतजाम करना लाजिस्टिक्स चुनौती होगी।’
विज्ञापन
तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से यहां शुरू होगा जबकि चौथा और अंतिम मैच इसी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जायेगा। इंग्लैड दौरे का सीमित ओवर चरण टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ यहां 12 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन