फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   safyaan sharif gets a bat to chris gayle as gift

जिस गेंदबाज की गेंद पर गेल हुए थे गोल्डन डक का शिकार, उसे बुलाकर थमाई अपनी 'तलवार'

Sun, 25 Mar 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
safyaan sharif gets a bat to chris gayle as gift
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : file

वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। इस मैच में उन्हें तेज गेंदबाज साफयान शरीफ अपनी पहली ही बॉल पर विकेट के पीछे मैथ्यू क्रॉस के हाथों कैच आउट करवाने में कामयाब रहे थे। 

विज्ञापन


मैच के बाद गेल ने साफयान को बुलकर उनकी जमकर तारीफ की और उनको तोहफे के तौर पर अपना बैट गिफ्ट किया। साफयान ने अपने ट्विटर हेंडल पर गेल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा है, 'यूनिवर्स के बॉस क्रिस गेल, आपके विरुद्ध खेलकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। बैट देकर प्रोत्साहित करने के लिए थैंक्स।'
विज्ञापन

 


बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत स्कॉटलैंड को पांच रन से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था। 

इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने 35.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे, लेकिन इस बीच बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। लगातार होती बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार वेस्टइंडीज को 5 रन से विजेता घोषित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed