{"_id":"5a1fd57d4f1c1b87698beda7","slug":"saeed-ajmal-yet-to-ask-questions-why-sachin-tendulkar-was-not-given-out-in-the-2011-wc-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गेंदबाज अब भी परेशान- 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को क्यों दिया नॉटआउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक गेंदबाज अब भी परेशान- 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को क्यों दिया नॉटआउट
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : CricketCountry.com
पाकिस्तान के स्टार स्पिनर सईद अजमल ने करीब 6 साल बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। 40 वर्षीय अजमल का कहना कि मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि साल 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में अंपायर ने सचिन को आउट करार नहीं दिया था, जबकि उनके पैड में बॉल लगी थी।
विज्ञापन
इस मैच में सचिन ने 85 रन की शानदार पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच भी बने। अजमल ने अपने बयान में कहा, 'मैं पूरी तरह से अंपायर को समझाया, क्योंकि स्टंप के सामने मैं था, लेकिन अंपायर ने कैसे सचिन को आउट करार नहीं दिया ये बात मुझे अभी तक समझ में नहीं आई।'
विज्ञापन
पढ़ें-- सचिन ने चेन्नई टेस्ट की सुनाई दास्तां, जब 26/11 के शहीदों को समर्पित की गई थी जीत
विज्ञापन
गौरतलब है कि अजमल आईसीसी को लेकर हमेशा से चुटकी लेते रहे हैं। दरअसल, गाले में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट के दौरान दूसरी बार उनके एक्शन को रिपोर्ट किया गया और वो फिर से गेंदबाजी एक्शन में सफल वापसी नहीं कर सके। इस दौरान अजमल ने कहा, 'आज मैं 40 साल की उम्र में संन्यास ले रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरे लिए अब समय आ गया है कि मैं युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता तैयार करूं। मैं यह महसूस कर रहा हूं कि घरेलू टीमों में भी मुझे अतिरिक्त सम्मान दिया जा रहा है और यह सम्मान मैं खोना नहीं चाहता।'
बता दें कि साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अजमल अपने क्रिकेट करियर में 35 टेस्ट, 113 वन-डे और 64 टी-20 मैच खेले हैं।