{"_id":"24844016-4f91-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-will-not-retire-in-hearts-says-irfan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलों से रिटायर नहीं होंगे सचिन: इरफान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिलों से रिटायर नहीं होंगे सचिन: इरफान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर ने जो भी फैसला लिया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। किंतु, परंतु करने का कोई मतलब ही नहीं। ड्रेसिंग रूम में उनकी कमी तो हमेशा खलेगी ही। हम उन्हें प्यार से ‘सचिन पाजी’ कहते हैं। वे हमारे दिलों से कभी रिटायर नहीं होंगे और वे हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। यह बात भारतीय टीम के आलराउंडर इरफान पठान ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कही। वे यहां यूनिसेफ और दिल्ली डेयरडिवल्स के संयुक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
इरफान ने कहा, ‘सचिन एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने बहुत सोच समझकर निर्णय लिया होगा। इस पर किसी को किंतु, परंतु नहीं करना चाहिए। भले ही उन्होंने वन-डे को अलविदा कह दिया हो लेकिन वे मेरे ही नहीं बल्कि खेल प्रेमियों के दिलों से कभी रिटायर नहीं होंगे। उनको हम हमेशा ही मिस करेंगे। ड्रेसिंग रूम में वे हमेशा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। आप उनके बेहतरीन कैरियर को देखिए। उन्होंने लगातार 23 साल तक क्रिकेट के जरिये देश की सेवा की। लोग हमेशा नकारात्मक बातों को ज्यादा तवज्जो देते हैं। मैं कहता हूं कि इसके सकारात्मक पहलुओं को भी तो देखिए।’ दूसरी ओर इरफान ने कहा कि वह चोट से वापसी करते हुए जल्द मैदान पर वापसी करेंगे।
विज्ञापन