फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin vs Virat Who is better in Sachin Tendulkar-Virat Kohli Australian captain Pat Cummins gave this answer

Sachin vs Virat: सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली में कौन है बेहतर? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दिया यह जवाब

Sun, 22 Jan 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

कोहली और सचिन के बीच लंबे समय से तुलना हो रही है। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस से भी पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। कई खिलाड़ियों की तरह पैट कमिंस ने इस सवाल को टाला नहीं। उन्होंने एक खिलाड़ी का नाम लिया।

विज्ञापन

विस्तार

विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब वह सिर्फ रन ही नहीं बना रहे हैं बल्कि बड़ी पारियां भी खेल रहे हैं। कोहली ने पिछले साल आयोजित एशिया कप से लेकर अब तक चार शतक लगा चुके हैं। उन्होंने टी20 में एक और वनडे में तीन शतक लगाए हैं। कोहली को पुराने फॉर्म में देखकर लोगों को लग रहा है कि वह जल्द ही दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। कोहली और सचिन के बीच लंबे समय से तुलना हो रही है। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस से भी पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन


कई खिलाड़ियों की तरह पैट कमिंस ने इस सवाल को टाला नहीं। उन्होंने एक खिलाड़ी का नाम लिया। यूट्यूब पर प्राइम वीडियो इंडिया द्वारा अपलोड की गई एक वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने उनसे इस बारे में सवाल किया। ख्वाजा ने पूछा, ''सचिन और विराट?'' इस पर पैट कमिंस ने पहले तो मजाक में पूछा, ''किस चीज में? खान बनाने में?'' फिर कमिंस ने अपनी पसंद बताई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिया। कमिंस ने कोहली को चुनने के पीछे अपना तर्क भी रखा। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मैंने सचिन के खिलाफ कई साल पहले सिर्फ एक टी20 मैच में खेला था। इसी कारण मैं विराट कोहली का नाम चुनूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रही है। कोहली ने शुरुआती दो मैचों में आठ और 11 रन बनाए। तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट इस मैच में बड़ी पारी खेलकर सीरीज का अंत करना चाहेंगे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भी दिखाई देंगे। तब विराट और पैट कमिंस में मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed