फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar wishes S Sreesanth on his retirement from cricket wishes for future

Sreesanth Retirement: श्रीसंत ने संन्यास लेने के बाद जाहिर किया दुख, देखिए कैसी थी सचिन की प्रतिक्रिया

Sun, 13 Mar 2022 08:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

श्रीसंत के संन्यास लेने के बाद सचिन ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आपको हमेशा से एक प्रतिभावान गेंदबाज के रूप में आंका। इसके साथ ही सचिन ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
 

विज्ञापन
Sachin tendulkar wishes S Sreesanth on his retirement from cricket wishes for future
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज एस श्रीसंत क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में उन्होंने केरल के लिए सिर्फ एक मैच खेला और क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने 2021-22 सत्र में क्रिकेट में वापसी की थी और सिर्फ एक मैच खेलकर ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके संन्यास के बाद कई साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया में श्रीसंत के साथियों ने उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दी हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी सचिन को संन्यास लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीसंत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा "तुम्हें हमेशा ही एक प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में आंका, जिसके पास बहुत सारी कला थी। इतने सालों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई। दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दो विश्व कप जीतने वाली टीम में शामिल थे श्रीसंत
श्रीसंत दो विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप जीता था। श्रीसंतत इस टीम का  हिस्सा थे। इसके बाद 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। इस टीम में श्रीसंत और सचिन दोनों शामिल थे। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर यह मैच और टूर्नामेंट अपने नाम किया था। 


39 साल के श्रीसंत ने 27  टेस्ट में भारत के लिए 87 विकेट चटकाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 75 विकेट हैं। टी-20 में श्रीसंत ने सात विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2011 में खेला था। 2013 में वो भारतीय टीम में शामिल होने के करीब थे, लेकिन टीम में जगह नहीं बना पाए थे। आईपीएल में उन्होंने पंजाब, राजस्थान और कोच्ची टस्कर्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया हैष 2020 और 2021 की नीलामी में किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी। 

बेहतर विदाई का हकदार था- श्रीसंत
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद श्रीसंत ने कहा है कि वो बेहतर विदाई के हकदार थे। 2021-22 रणजी ट्रॉफी में एक मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद श्रीसंत ने कहा है कि वो विदाई मैच खेलने के हकदार थे। उन्होंने कहा "मैं गुजरात के खिलाफ मैच खेलना चाहता था। मैच से पहले टीम मीटिंग में मैंने यह बात सभी को बताई थी। मैंने साफ कर दिया था कि यह मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे लगता है कि मैं विदाई मैच का हकदार था।" रणजी के इस सत्र में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था और उसमें दो विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed