{"_id":"c4451ce8-79cf-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-will-be-really-hungry-for-runs-says-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनों के भूखे हैं सचिन, कंगारुओं की करेंगे धुनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रनों के भूखे हैं सचिन, कंगारुओं की करेंगे धुनाई
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री को उम्मीद है कि स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा, ‘वह भूखा होगा। वह वास्तव में भूखा होगा। यदि ऑस्ट्रेलिया उन्हें पहले दो मैचों में रन बनाने देता है तो यह तेंदुलकर के लिए बहुत बड़ी सीरीज होगी। वह शुरू में थोड़ा नर्वस रहेगा लेकिन यदि वह पहली दो पारियों में 50, 60 या 70 का स्कोर बना देता है तो फिर यह उनके लिए बड़ी सीरीज होगी।’
विज्ञापन
तेंदुलकर ने टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दिसंबर में वन-डे से संन्यास ले लिया था। लेकिन शास्त्री का मानना है कि तेंदुलकर अब भी भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन मैं समझता हूं कि उन्हें दो महीने का आराम मिला है और इसका उपयोग उन्होंने तैयारियों के लिए किया होगा। मैं चाहता हूं कि वह सकारात्मक बना रहे। उन्हें अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए। यदि वह ऐसा करते हैं तो हमें उनसे अच्छी पारियां देखने को मिलेंगी।’ उल्लेखनीय है कि सचिन ने 17 टेस्ट मैचों की 31 टेस्ट पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है।