{"_id":"8fede469e5c8c7808faf74534c4768d3","slug":"sachin-tendulkar-team-india-retirement-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास के बाद सचिन ने शुरू की दूसरी पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास के बाद सचिन ने शुरू की दूसरी पारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट से संन्यास लेने के महज 15 दिनों के अंदर ही सचिन तेंदुलकर ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाल ही में संन्यास लेने वाले क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर को नया काम मिल गया है। वह दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्वच्छता और सफाई अभियान का बढ़ावा देने का काम करेंगे।
लिहाजा, यूनिसेफ ने उन्हें दक्षिण एशिया के लिए पहला ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है। सचिन ने इसके लिए यूनिसेफ को धन्यवाद भी दिया है।
बकौल तेंदुलकर, "मुझे मेरे जिंदगी की दूसरी पारी शुरू करने की अनुमति देने के लिए यूनिसेफ को धन्यवाद देता हूं। यूनिसेफ का एंबेस्डर बनकर मैं सकारात्मक देख रहा हूं और मैं अपनी क्षमताओं का सबसे अच्छा इस्तेमाल करूंगा। यह एक पारी है और वास्वत में यह मेरे लिए अहम है। लिहाजा मैं बेहतर देने की कोशिश करूंगा।"
विज्ञापन
यह महान बल्लेबाज इस वैश्विक संगठन से पिछले 8-10 सालों से जुड़ा है। उन्हें अब दो साल के लिए दक्षिण एशिया क्षेत्र का एंबेस्डर नियुक्त किया गया है। तेंदुलकर ने कहा कि यह कहना मुश्किल हो रहा है कि दुनिया में आज भी ज्यादातर लोग स्वच्छ टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
बकौल तेंदुलकर, "मैं यह जानकर भौचक्का रह गया कि दुनिया की आबादी की 36 फीसदी आज भी स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय का इस्तेमाल नहीं करती है। इसका मतलब यह हुआ कि यह बुनियादी सुविधा आज भी आम आदमियों के पास उपलब्ध नहीं है। वास्तव में यह शर्मनाक बात है। मैं लोगों को इसके लिए जागरूक करने की कोशिश करूंगा। लोगों को यह बताने की कोशिश करूंगा कि बीमारी से बचने के लिए वे क्या-क्या उपाय करें। जैसे शौच से आने के बाद साबुन से अपना हाथ ठीक से मलें। स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय का इस्तेमाल करें।"