फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar shares a wonderful story on teachers day that changed his life forever

टीचर्स डे: सचिन ने साझा किया किस्सा, जब आचरेकर सर ने लगाई थी उनकी फटकार

Tue, 05 Sep 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 05 Sep 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar shares a wonderful story on teachers day that changed his life forever
सचिन तेंदुलकर और रमाकांत आचरेकर

शिक्षक दिवस के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने गुरु रमाकांत आचरेकर को शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में सचिन ने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा साझा किया है जिसमें सर आचरेकर से मिली सीख ने कैसे उनके करियर पर असर डाला और वो विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंच पाए। इस वीडियो को साझा करते हुए सचिन ने आचरेकर सर को बधाई देते हुए कहा,  हैप्पी  टीचर्स डे! आपने मुझे जीवन में जो पाठ सिखाए वो मेरे लिए हमेशा मददगार साबित हुए। एक ऐसा वाकया साझा कर रहा हूं। जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। 

विज्ञापन


सचिन ने बताया कि यह उस समय की बात है जब वो स्कूल की जूनियर क्रिकेट टीम के लिए खेला करते थे। तब कोच रमाकांत आचरेकर ने सचिन को स्कूल की क्लासेस के बाद अभ्यास मैच खेलने को कहा था। संयोगवश सचिन के स्कूल की सीनियर टीम उसी दिन वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मैच खेल रही थी। सचिन ने खुलासा किया कि ऐसे में उन्होंने प्रैक्टिस मैच छोड़ने का मन बनाया जिसमें उन्हें केवल चार नंबर पर बल्लेबाजी करनी थी। आचरेकर ने सचिन को पहले ही बता दिया था कि उन्हें फील्डिंग नहीं करनी होगी उनकी टीम के कप्तान से बात हो गई है। 
विज्ञापन


 

लेकिन सचिन ने मैच छोड़ स्कूल की सीनियर टीम का मैच देखने का निर्णय लिया और वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंच गए। लेकिन जब सचिन की ने स्टेडियम में आचरेकर सर को देखा तो वो उनके पास पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने सचिन को देखा तो पूछा आज के अभ्यास मैच में उन्होंने कितने रन बनाए। ऐसे में सचिन ने उन्हें जवाब दिया कि उन्होंने मैच नहीं खेला और अपने सीनियर्स का उत्साह बढ़ाने यहां आ गए। आचरेकर सर ने लोगों के सामने सचिन की उनके गैरजिम्मेदाराना रवैये और गलत निर्णय के लिए  कड़ी फटकार लगाई। आचरेकर ने यह बात भी कही कि उन्हें दूसरे लोगों को चियर करने की जरूरत नहीं है अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो दुनिया उन्हें चियर नहीं करेगी। सचिन ने कहा, मुझे उस दिन जो सीख मिली वो मेरे लिए बेहद अहम साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं मिस किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed