फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar sends a precious gift to Virender Sehwag

सहवाग को 'भगवान' ने गिफ्ट में दी इतनी मोटी रकम वाली स्पेशल कार

Wed, 27 Sep 2017 01:43 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 27 Sep 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar sends a precious gift to Virender Sehwag
वीरेन्द्र सहवाग - फोटो : indian express

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी में एकसाथ उतरकर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज जब भी पिच पर उतरते तो विरोधी टीम पर दबाव साफ रूप से देखने को मिलता था। सचिन-सहवाग की जोड़ी सर्वकालिक महान ओपनिंग जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर सिर्फ अच्छे जोड़ीदार ही नहीं थे बल्कि दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सहवाग को 1 करोड़ से महंगी बीएमडब्ल्यू 730 एलडी कार गिफ्ट में दी है। बता दें कि ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ती है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग

वीरेंद्र सहवाग ने इस कार के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसके साथ ही सहवाग ने सचिन तेंडुलकर को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है और कहा, 'शुक्रिया सचिन पाजी और बीएमडब्ल्यू इंडिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खास रहा है सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar sends a precious gift to Virender Sehwag
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Dawn

गौरतलब हो कि सहवाग ने भी कई बार सचिन को अपनी प्रेरणा और मैदान के बाहर बहुत अच्छा दोस्त बताया है। सहवाग और सचिन के नाम कई यादगार पारियां दर्ज हैं। सचिन के 44वें जन्मदिन पर सहवाग ने लिखा था कि सचिन वह व्यक्ति हैं जो समय को भी रोक सकते हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने 114 बार टीम इंडिया के लिए साझेदारी की और 4387 रन बनाए।

पढ़ेंः-टीम इंडिया से बाहर होकर भी बेपरवाह हैं 'सर' जडेजा, तस्वीर है गवाह

ये दोनों बल्लेबाज 93 बार ओपनिंग साझेदारी करने उतरे थे और इस दौरान इन्होंने 12 शतकीय साझेदारियां की। सचिन और सहवाग की सबसे बड़ी साझेदारी 182 रन की रही, जो इन दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में साल 2003 में बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed