{"_id":"5921b45a4f1c1b4173535ed9","slug":"sachin-tendulkar-says-whenever-he-sees-rishabh-pant-he-sees-a-mix-of-yuvraj-singh-and-suresh-raina","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" IPL 10: पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे ये दो खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे ये दो खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Mon, 22 May 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Cricket Country
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान में अक्सर खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी और जज्बातों को चेहरे पर बयान नहीं होने देते। लेकिन आईपील सीजन 10 में मनोज तिवारी पिता के निधन के बाद भी क्रिकेट के मैदान में मजबूती के साथ डटे रहे। उन्होंने पिता के निधन के बाद शानदार खेल भावना का परिचय दिया उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
तिवारी ने आईपीएल 10 में अबतक खेले गए 15 मैचों में 317 रन बनाए। उन्होंने लीग में न केवल अच्छी पारियां खेली बल्कि टीम को पहले क्वालिफायर में मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने अंतिम ओवरों में धोनी के साथ मिलकर 41 महत्वपूर्ण रन बनाए थे।
विज्ञापन
युवराज और रैना का हाईब्रिड वर्जन है ये खिलाड़ी
ऋषभ पंत
वहीं इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के 19 वर्षीय खिलाड़ी ऋषभ पंत के पिता का आईपीएल10 की शुरुआत में ही निधन हो गया था। उन्होंने भी खेल के प्रति अपना प्रेम दिखाया और अपनी टीम के लिए कई अहम पारियां खेली। इस युवा खिलाड़ी के लिए पिता का अंतिम संस्कार करके टी20 मैच के लिये टीम से जुड़ना आसान नहीं था। ऋषभ पंत ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 366 रन बनाए जिसमें 97 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
वहीं सचिन आईपीएल के फाइनल मैच से पहले कहा कहा कि 'उन्हें ऋषभ पंत में युवराज सिंह और सुरेश रैना का मिश्रण नजर आता है। हालांकि उन्होंने मनोज तिवारी को लेकर कुछ नहीं कहा।'
सचिन ने कहा कि 'पिता के निधन के बाद लौटकर खेलना आसान नहीं होता है, मैं वर्ष 1999 में ऐसी मुश्किल स्थिति का सामना कर चुका हूं, आपको ऐसी स्थिति से उबरने के लिए समर्थन की जरूरत होती है।'
सचिन ने पुणे के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए गए एक कवर ड्राइव ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी थी। इस शॉट के दौरान ज्यादा फुटवर्क नहीं था, लेकिन हाथों की ताकत थी।