फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar says whenever he sees Rishabh Pant, he sees a mix of Yuvraj Singh and Suresh Raina

IPL 10: पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे ये दो खिलाड़ी 

Mon, 22 May 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 22 May 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar says whenever he sees Rishabh Pant, he sees a mix of Yuvraj Singh and Suresh Raina
- फोटो : Cricket Country

क्रिकेट के मैदान में अक्सर खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी और जज्बातों को चेहरे पर बयान नहीं होने देते। लेकिन आईपील सीजन 10 में मनोज तिवारी पिता के निधन के बाद भी क्रिकेट के मैदान में मजबूती के साथ डटे रहे। उन्होंने पिता के निधन के बाद शानदार खेल भावना का परिचय दिया उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन


तिवारी ने आईपीएल 10 में अबतक खेले गए 15 मैचों में 317 रन बनाए। उन्होंने लीग में न केवल अच्छी पारियां खेली बल्कि टीम को पहले क्वालिफायर में मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने अंतिम ओवरों में धोनी के साथ मिलकर 41 महत्वपूर्ण रन बनाए थे। 
विज्ञापन


 

युवराज और रैना का हाईब्रिड वर्जन है ये खिलाड़ी

Sachin Tendulkar says whenever he sees Rishabh Pant, he sees a mix of Yuvraj Singh and Suresh Raina
ऋषभ पंत
वहीं इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के 19 वर्षीय खिलाड़ी ऋषभ पंत के पिता का आईपीएल10  की शुरुआत में ही निधन हो गया था। उन्होंने भी खेल के प्रति अपना प्रेम दिखाया और अपनी टीम के लिए कई अहम पारियां खेली। इस युवा खिलाड़ी के लिए पिता का अंतिम संस्कार करके टी20 मैच के लिये टीम से जुड़ना आसान नहीं था। ऋषभ पंत ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 366 रन बनाए जिसमें 97 उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा।

वहीं सचिन आईपीएल के फाइनल मैच से पहले कहा कहा कि 'उन्हें ऋषभ पंत में युवराज सिंह और सुरेश रैना का मिश्रण नजर आता है। हालांकि उन्होंने मनोज तिवारी को लेकर कुछ नहीं कहा।'

सचिन ने कहा कि 'पिता के निधन के बाद लौटकर खेलना आसान नहीं होता है, मैं वर्ष 1999 में ऐसी मुश्किल स्थिति का सामना कर चुका हूं, आपको ऐसी स्थिति से उबरने के लिए समर्थन की जरूरत होती है।'

सचिन ने पुणे के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए गए एक कवर ड्राइव ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी थी। इस शॉट के दौरान ज्यादा फुटवर्क नहीं था, लेकिन हाथों की ताकत थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed