फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar s record

दो खिलाड़ियों ने मिलकर तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड!

Mon, 16 Dec 2013 06:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar s record

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने हैं लेकिन उनके बीच सचिन तेंदुलकर के तीन ऐसे रिकॉर्ड्स की बात हुई जिसे बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए अभी दूर की ही कौड़ी है।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने ही अपना 200वां विश्व रिकॉर्ड टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके 24 साल के बेमिसाल क्रिकेट करियर में ऐसे ढेरों रिकॉर्ड हैं, जिसे तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के लिए अभी तक सपने जैसा है।
विज्ञापन


पर्थ में इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। आज उस समय जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अपनी टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दो रन के निजी स्कोर पर पहुंचे तो दो ऐसे दुर्लभ संयोग हुए जो हर किसी क्रिकेट के प्रशंसक को हैरान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के कप्तानों के लिए यह बेहद खास मैच है क्योंकि दोनों ही अपने-अपने टेस्ट करियर में 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत टीम इंडिया से की थी।

इन दोनों क्रिकेटरों के टेस्ट मैच जोड़ दिए जाएं तो संख्या 200 टेस्ट तक पहुंचती है और इतने ही मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। तेंदुलकर ने टेस्ट करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 51 शतकों की मदद से रिकॉर्ड 15,921 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में क्लार्क ने 23 रनों की अपनी पारी में जब दो रन पूरा किया तो उस समय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के टेस्ट करियर में बनाए रनों का योग भी 15,921 रन हो गया।


साथ ही कुक और क्लार्क के टेस्ट शतकों का योग भी 51 तक पहुंच गया जो सचिन ने टेस्ट करियर में बनाए हैं। कुक ने 25 और क्लार्क ने 26 टेस्ट शतक लगाए हैं।

इससे बढ़िया संयोग क्या हो सकता है कि वर्तमान क्रिकेट के दो महान बल्लेबाजों के टेस्ट मैच, टेस्ट रन और टेस्ट शतक को जोड़ने पर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed