{"_id":"91af6e02-5cc2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-request-rejected-by-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने सचिन का आग्रह ठुकराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने सचिन का आग्रह ठुकराया
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित करने के सचिन तेंदुलकर के आग्रह को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल 16 जनवरी से दिल्ली में खेला जाना है। वन-डे क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में लीग मुकाबले के बाद क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ खेलने उतरे। दोनों ही मैचों में सचिन ने शानदार शतक लगाया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सचिन सर्विसेज के खिलाफ सेमीफाइनल मुंबई में खेलना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई ने स्थल बदलने का उनका आग्रह ठुकरा दिया। बीसीसीआई ने सचिन का आग्रह ठुकराते हुए कहा कि वह नियमों से बंधा हुआ है इसलिए मैच के स्थान को बदला नहीं जा सकता। रणजी ट्रॉफी फार्मेट के अनुसार मैच होम एंड अवे आधार पर खेले जाते हैं और इस आधार पर सर्विसेज को इस बार अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की मेजबानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में सर्विसेज ही एकमात्र ऐसी टीम रही जिसने सीधी जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाकी टीम ड्रा मैच से पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। सर्विसेज ने र्क्वाटर फाइनल में उत्तर प्रदेश को करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन