{"_id":"678a9fbcc5a23e209a0edeff","slug":"sachin-tendulkar-praised-karun-nair-vijay-hazare-trophy-knock-team-india-ind-vs-eng-odi-know-details-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karun Nair: विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर के शानदार प्रदर्शन से खुश हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Karun Nair: विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर के शानदार प्रदर्शन से खुश हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ में पढ़े कसीदे
Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
सार
नायर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाये हैं।
विज्ञापन
करुण नायर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे करुण नायर की भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह असाधारण से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदर्भ के कप्तान से इस लय को जारी रखेंगे।
नायर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 752 रन बनाये हैं। तेंदुलकर ने नायर को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, सात पारियों में पांच शतकों के साथ 752 रन बनाना असाधारण से कम नहीं है। इस तरह के प्रदर्शन यूं ही नहीं हो जाते। ऐसे प्रदर्शन अत्यधिक फोकस और कड़ी मेहनत से आते हैं। ऐसे ही मजबूत बने रहें और हर अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने नायर के प्रदर्शन की सराहना उस समय की है जब चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की मुंबई में बैठक होने वाली है। नायर के शानदार प्रदर्शन से विदर्भ की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है, जहां शनिवार को उसका मुकाबला कर्नाटक से होगा। भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले नायर सिर्फ दूसरे बल्लेबाज है।

Scoring 752 runs in 7 innings with 5 centuries is nothing short of extraordinary, @karun126. Performances like these don’t just happen, they come from immense focus and hard work. Keep going strong and make every opportunity count!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 17, 2025