फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar played his last ODI On this day 2012 against pakistan

सचिन ने आज ही के दिन वन-डे क्रिकेट को कहा था अलविदा, इस टीम के खिलाफ खेला था विदाई मैच

Wed, 18 Mar 2020 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar played his last ODI On this day 2012 against pakistan
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन आठ साल पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच खेला था। साल 2012 में तेंदुलकर ने ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में करियर का आखिरी वन-डे मैच खेला था। आखिरी वन-डे में मास्टर ब्लास्टर ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने इस मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने विराट कोहली (183) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ मैच चुना गया था। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 और वन-डे में 49 शतक हैं। इसके एक साल बाद सचिन ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed