क्रिकेट के 'डॉन' को 'भगवान' ने किया याद, 1998 की मुलाकात का किया जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को उनकी 111वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'कई लोग सर डॉन ब्रेडमैन को उनकी अतुलनीय बल्लेबाजी के लिए जानते हैं, लेकिन मैं उन्हें दयालु स्वभाव और मजाकिया लहजे के लिए जानता हूं जो मैंने तब अनुभव किया था जब मैं 1998 में उनसे मिला था।'
A lot of people remember Sir Don Bradman for his extraordinary batting; I remember him more for his graciousness and sense of humour that I experienced when I had the privilege of spending some time with him in 1998. pic.twitter.com/pF1KJ7S9Fq
विज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 27, 2019
बता दें कि सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के साथ 1998-99 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रेडमैन से मुलाकात की थी।
ब्रैडमैन को दुनिया का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने भारत के खिलाफ भी सिर्फ पांच टेस्ट मैच खेले जिसमें 715 रन बनाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है। उनके बल्ले से इन पांच मैचों से चार शतक और एक अर्धशतक निकले थे।
ब्रैडमैन को क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर चुना गया है। करियर में दो बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले डॉन ने ही किया था। बाद में क्रिस गेल, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग ने भी इस उपलब्धि को हासिल किया।
टेस्ट करियर में वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 बार दोहरा शतक लगाने वाले डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में टेस्ट मैच की एक ही पारी में 309 रन बना दिया था। साथ ही एक सीरीज में तीन दोहरा शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।