फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar friend and former teammate died due to Coronavirus

कोरोना ने ली सचिन के एक और दोस्त की जान, 80 के दशक में साथ में खेला था क्रिकेट

Sun, 20 Dec 2020 08:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Dec 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar friend and former teammate died due to Coronavirus
विजय शिरके - फोटो : facebook@salankola

दुनियाभर में तबाही मचाने वाली कोरोना महामारी ने अब एक और खिलाड़ी की जान ले ली है। सचिन तेंदुलकर के दोस्त और पूर्व तेज गेंदबाज विजय शिरके की शनिवार को ठाणे के एक अस्पताल में कोरोना की जटिलताओं की वजह से मौत हो गई। 80 के दशक में सचिन और विनोद कांबली जैसे खिलाड़ियों के साथ सनग्रेस मफतलाल के लिए खेल चुके शिरके 57 वर्ष के थे।

विज्ञापन


कल्याण से ताल्लुक रखने वाले विजय एक साल पहले ही ठाणे शिफ्ट हुए थे, लेकिन हाल ही में उन्हें कोरोना के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि वह इससे उबर चुके थे लेकिन उसकी जटिलताओं की वजह से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                                                                
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सचिन के एक और दोस्त अवी कदम की अक्तूबर में कोरोना महामारी की वजह से मौत हो गई थी। शिरके के निधन से मुंबई क्रिकेट सदमे में है और अपना दुःख प्रकट किया है। विनोद कांबली ने जहां उनके साथ बिताए समय को याद किया है, वहीं पूर्व क्रिकेटर सलील अंकोला ने भी उन्हें  श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed