IND Inning
37/2 (4.1 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 3(3)*
Shreyas Iyer 2 (3)
IND need 135 runs in 15.5 remaining overs
{"_id":"61f2c91e96aa267fe70b84b1","slug":"sachin-tendulkar-extend-his-support-to-rohit-dravid-pair-has-his-say-on-whether-they-can-take-india-to-a-world-cup-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Dravid-Rohit Sharma Era: क्या रोहित-द्रविड़ की जोड़ी जीत पाएगी वर्ल्ड कप? सचिन ने इस तरह जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Dravid-Rohit Sharma Era: क्या रोहित-द्रविड़ की जोड़ी जीत पाएगी वर्ल्ड कप? सचिन ने इस तरह जताया भरोसा
Thu, 27 Jan 2022 10:02 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:02 PM IST
सार
दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी राहुल-रोहित की इस नई जोड़ी पर बयान दिया है और उनपर भरोसा जताया है। सचिन ने कहा कि रोहित और राहुल की जोड़ी बहुत ही शानदार है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि यह दोनों ही अपनी काबिलियत के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और पूरी ताकत के साथ वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट पिछले कुछ महीने से बदलाव के दौर से गुजर रही है। रवि शास्त्री का कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म होने और इसके बाद विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से यहां काफी उठापटक देखने को मिल रही है। हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच और रोहित शर्मा को सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी दे दी है। लेकिन इस जोड़ी के सामने आने वाले समय में कई चुनौतियां हैं जिसे देखते हुए हर कोई इनपर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी राहुल-रोहित की इस नई जोड़ी पर बयान दिया है और उनपर भरोसा जताया है। सचिन ने कहा, "रोहित और राहुल की जोड़ी बहुत ही शानदार है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि यह दोनों ही अपनी काबिलियत के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और पूरी ताकत के साथ वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे। आपके पीछे काफी सारे लोग समर्थन में खड़े हैं। इस समर्थन का सही वक्त पर होना काफी ज्यादा मायने रखता है।"
विज्ञापन
सचिन ने बोरिया मजूमदार के यूट्यूब चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, "इसमें कोई शक ही नहीं कि सभी ने काफी सारी क्रिकेट खेली है। राहुल ने काफी क्रिकेट खेली है और उन्हें इस चीज की अच्छे से समझ है कि सफर के दौरान काफी उतार और चढ़ाव आने वाले हैं। किसी एक चीज के हो जाने से उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। हमें लगातार कोशिश करते रहना चाहिए और हम ऐसे ही आगे बढ़ते जाएंगे।"
विज्ञापन
पूर्व कप्तान को भारत के वर्ल्ड कप जीतने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा, "इस साल अप्रैल के महीने में, हम विश्व कप जीत के 11 साल पूरे करेंगे। यह एक लंबा इंतजार है। मेरे सहित हर कोई उस ट्रॉफी को बीसीसीआई के कैबिनेट में देखना पसंद करेगा। यह एक ट्रॉफी है जिसके लिए सभी क्रिकेटर खेलते हैं। किसी भी प्रारूप में इससे बड़ा कुछ नहीं होता। विश्व कप कुछ खास है और मुझे यही लगता है।"
भारत को इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है और फिर अगले साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करनी है। ऐसे में भारत के सामने दो साल में दो बड़े विश्व कप है और रोहित-राहुल की जोड़ी से इसे जीतने के लिए बड़ी उम्मीदें हैं।