फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin Tendulkar backs for training after hand surgery

मैदान पर लौट आया मास्टर, जुट गया तैयारियों में

Sun, 01 Sep 2013 04:01 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
sachin Tendulkar backs for training after hand surgery

आईपीएल 6 के दौरान हथेली में लगी चोट से उबरकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


आईपीएल-6 के दौरान तेंदुलकर की हथेली में चोट लग गई थी जिसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। उन्होंने पिछले महीने लंदन में हथेली की सर्जरी कराई और अब वह पूरी तरह से इस चोट से उबर गए हैं।
विज्ञापन


अब तेंदुलकर की निगाहें आगामी 21 सितंबर से छह अक्टूबर तक घरेलू सरजमीं पर होने वाली चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट पर है।

तेंदुलकर से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उन्होंने पिछले महीने लंदन में सर्जरी कराई है तो उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने हथेली में लगी चोट की सर्जरी कराई है जो आईपीएल के दौरान लगी थी। मैंने पिछले 10 दिनों से नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। मैं अब चैंपियंस लीग की ओर देख रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन



40 साल के तेंदुलकर वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और हाथ में चोट के कारण 13 मई से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उस समय चोटिल हो गए थे जब वह 38 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच नहीं खेल सके थे।

तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। साल के अंत में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है जिसमें वह दो सौ टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने जाएंगे। वह दो सौ टेस्ट मैच खेलने के मुकाम तक पहुंचने से महज दो टेस्ट मैच दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed