फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar: 33 years ago today Sachin Tendulkar scored his first century, see some of his best centuries

Sachin Tendulkar: 33 साल पहले आज के दिन सचिन ने लगाया था पहला शतक, यहां देखें उनकी कुछ बेहतरीन शतकीय पारियां

Mon, 14 Aug 2023 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Aug 2023 07:43 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर के लिए 14 अगस्त का दिन बेहद खास है। उन्होंने 33 साल पहले आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा था। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं 'मास्टर ब्लास्टर' के कुछ बेहतरीन शतकों पर...

विज्ञापन
Sachin Tendulkar: 33 years ago today Sachin Tendulkar scored his first century, see some of his best centuries
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन तेंदुलकर ने 33 साल पहले यानी 1990 में आज ही के दिन ओल्ड ट्रैफर्ड में एक टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाकर भविष्य में 'क्रिकेट के भगवान' बनने की दिशा में कदम रखा था। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं 'मास्टर ब्लास्टर' के कुछ बेहतरीन शतकों पर...
विज्ञापन

114 रन vs ऑस्ट्रेलिया (पांचवां टेस्ट, पर्थ, 1992)



यह तेंदुलकर के सबसे अंडररेटेड शतकों में से एक है। तेंदुलकर ने पर्थ की उछाल भरी पिच पर मर्व ह्यूज, ब्रूस रीड और क्रेग मैकडरमॉट के घातक तेज आक्रमण के खिलाफ 161 गेंदों में 114 रन बनाए। हालांकि भारत मैच और सीरीज हार गया, लेकिन सचिन ने भारत के लिए इस सीरीज में 368 रन बनाए, जिसमें दो बड़े शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

127* रन vs केन्या (1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप)



यह सचिन का पहला विश्व कप शतक था। 15 चौकों और एक छक्के की मदद से उन्होंने अकेले दम पर भारत को केन्या के 200 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने कुल मिलाकर छह विश्व कप शतक बनाए और टूर्नामेंट के लीडिंग रन-स्कोरर बन गए।
विज्ञापन

143 रन vs ऑस्ट्रेलिया (कोका-कोला कप, 1998)



शेन वॉर्न, डेमियन फ्लेमिंग और माइकल कास्प्रोविच के शीर्ष स्तरीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 131 गेंदों में खेली गई इस पारी को 'डेजर्ट स्टॉर्म' के नाम से जाना जाता है। सचिन ने शारजाह पार्क में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी पारी 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आई और सचिन द्वारा जीत की कगार पर पहुंचाने के बावजूद भारत 34 रन से चूक गया।

140 रन vs केन्या (1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप)



यह मास्टर की भावनात्मक पारी में से एक थी, जो उनके पिता के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के ठीक बाद आई थी। उन्होंने 101 गेंदों में 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया, जिससे भारत को जीत मिली।

193 रन vs इंग्लैंड (तीसरा टेस्ट, हेडिंग्ले, 2002)



तेंदुलकर की 193 रन की पारी राहुल द्रविड़ और कप्तान सौरव गांगुली की शतकीय पारी का हिस्सा थी, जिसने भारत को लीड्स की कठिन सतह पर प्रसिद्ध सीरीज जीत दिलाई। उन्होंने 330 गेंदों में 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह रन बनाया।

109 रन vs श्रीलंका (दूसरा टेस्ट, 2005)



मास्टर ब्लास्टर के लिए यह एक इतिहास रचने वाला शतक था क्योंकि उन्होंने अपना 35वां टेस्ट शतक जड़कर भारतीय दिग्गज और आदर्श सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने यह मैच 188 रनों से जीत लिया था।

103 रन vs इंग्लैंड (पहला टेस्ट, 2008)



यह शतक मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद आया था। चेन्नई में खेलते हुए सचिन ने 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 196 गेंदों में 103 रन बनाए, जिससे भारत को जीत मिली। उन्होंने यह पारी मुंबई में आतंकवादी हमले के पीड़ितों को समर्पित की।

111 रन vs दक्षिण अफ्रीका (पहला टेस्ट, 2010)



यह तेंदुलकर का 50वां टेस्ट शतक था और ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीत लिया।

200 रन vs दक्षिण अफ्रीका (2010)



यह विश्व क्रिकेट में एक ऐतिहासिक क्षण था। वनडे में पहली बार किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया था। तेंदुलकर ने इस पारी में 147 गेंदों में 25 चौके और तीन छक्के की मदद से 200 रन बनाए थे। भारत यह मैच 153 रन से जीता था।

114 रन vs बांग्लादेश (एशिया कप, 2012)



यह सचिन का 49वां वनडे शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 100वां शतक था। उन्होंने 147 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए और इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के भारी दबाव के बीच खेलते हुए उन्होंने अपनी पारी समाप्त की। भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed