{"_id":"88e4a0d0-4df9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-play-tennis-and-badminton-for-time-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस और बैडमिंटन खेल टाइम पास कर रहे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेनिस और बैडमिंटन खेल टाइम पास कर रहे सचिन
मसूरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन-डे से संन्यास पर सचिन तेंदुलकर की खामोशी नहीं टूट रही है। मसूरी प्रवास के दूसरे दिन भी उनके प्रशंसक और मीडियाकर्मी उनसे बात करने को तरसते रहे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। सचिन ने दोस्तों के साथ वुडस्टॉक स्कूल के इंडोर स्टेडियम में करीब पांच घंटे बिताए। वहां सचिन टेनिस और बैडमिंटन खेलते रहे तो बेटे अर्जुन ने क्रिकेट की प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
पत्नी अंजली ने भी बेटी के साथ चार दुकान इलाके में कुछ वक्त बिताया। यहां उन्होंने सचिन की खामोशी की हिमायत भी की। कहा कि सचिन संन्यास पर कुछ नहीं बोलना चाहते। यही वजह है कि वह बहुत कम बाहर निकल रहे हैं। हमें उनकी इस इच्छा का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
सचिन सोमवार को सुबह पौने दस बजे मित्र संजय नारंग के निवास बोथवेल बैंक से पैदल सिस्टर बाजार होते हुए वुडस्टॉक स्कूल के इंडोर स्टेडियम पहुंचे। वह यहां करीब पांच घंटे साथियों के साथ बैडमिंटन और टेनिस खेलते रहे। सचिन के मसूरी में होने की जानकारी होने कारण प्रशंसक चार दुकान, रुकबी होटल और बोथवेल बैंक के आसपास मंडरा रहे थे। शायद उनसे बचने के लिए ही सचिन ने मार्निंग वाक नहीं की। जबकि अपनी पिछली दोनों यात्राओं के दौरान वह नियमित मार्ऩिग वॉक करते थे और प्रशंसकों का अभिवादन भी करते थे। इस बार उनके स्थानीय प्रशंसक भी मायूस हैं।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे रुकबी से ही सचिन और उनके परिवार के लिए ब्रेकफास्ट आया। नाश्ते के तुरंत बाद ही वह संजय नारंग के साथ वुडस्टॉक के लिए निकले। सचिन तीन बजे वहां से रुकबी के लिए निकले। सवा तीन बजे संजय और सचिन एक कार से होटल पहुंचे। होटल में सचिन ने लंच लिया।
लंच के बाद सचिन करीब सवा चार बजे होटल से बोथवेल बैंक के लिए निकल गए। इस दौरान जहां भी मीडियाकर्मियों से उनका सामना हुआ उन्होंने तस्वीरें खिंचने से पहले मुंह मोड़ लिया और प्रशंसकों का अभिवादन करने से भी परहेज करते रहे।