संन्यास के बाद सचिन ने इस तरह की दूसरी पारी की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन से जुड़ गए। सचिन बतौर 'इन्फ्लुएंसर' लिंक्डइन से जुड़े हैं। वह ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
सचिन ने दिल को छूने वाली एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी पारी के बारे में बताया। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत मे लिखा कि 2013 के अक्टूबर की एक सुबह जब उन्हें लगा कि उठने में जोर लगाना पड़ रहा था तो मुझे महसूस हुआ कि अब सन्यास लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने आगे लिखा जब कोई खिलाड़ी खेल नहीं हो रहा होता तो वह क्या करता है? सचिन ने बताया मैंने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है।
Excited to be on @LinkedInIndia! Look forward to explore this wonderful platform now on: https://t.co/hfwcgPv9dT #SachinOnLinkedIn
विज्ञापन विज्ञापन— sachin tendulkar (@sachin_rt) March 2, 2017
बता दें कि सचिन ने 2013 में क्रिकेट के तीनों प्रारुपों को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पोस्ट मे आगे कहा 'इतने साल क्रिकेट खेलने के बाद मेरी आंखों के सामने जो तस्वीर नजर आती है उसमें हार, जीत, जश्न, चुनौती और सफर की यादें ताजा रहती हैं।
ये है सचिन के लिंक्डइन से जुड़ने की वजह
2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरी टीम ने उस जीत को मुझे समर्पित कर दिया था, लेकिन उसके बाद मेरी जिंदगी का वह महत्वपूर्ण चैप्टर बंद होने जा रहा था। और मैं सोच रहा था कि अब आगे क्या होगा।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की पारी के बारे में सचिन ने कहा 'मेरी जिंदगी की पहली पारी मेरे सपनों को पूरा करने में बीत गई, वहीं अब दूसरी पारी आत्मसंतुष्टि पाने के लिए समर्पित होगी। मैं उस खेल को वह सब कुछ देना चाहता हूं जो मुझे इस खेल मिला है।'
लिंक्डइन से जुड़ने के पीछे की वजह को खुलासा करते हुए सचिन ने कहा कि वह इस माध्यम से पेशेवर और प्रोफेशनल लोगों से जुड़कर उन सभी अनुभवों को साझा करना चाहते हैं जिससे उनके जीवन के दैनिक जीवन का प्रदर्शन बेहतर होने में मदद मिल सके।