{"_id":"5f13c7f48ebc3e63bb10a0b2","slug":"saba-karim-quits-as-bcci-general-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI में एक और इस्तीफा, पूर्व क्रिकेटर को बोर्ड से हटाए जाने की खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI में एक और इस्तीफा, पूर्व क्रिकेटर को बोर्ड से हटाए जाने की खबर
Sun, 19 Jul 2020 09:43 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
bcci
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एक और इस्तीफे की खबर है। पूर्व क्रिकेटर और बोर्ड में महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम को उनके पद से हटने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक इसपर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसपर औपचारिक एलान होगा। करीम दिसंबर 2017 में बोर्ड से जुड़े थे और वो तत्कालीन सीईओ राहुल जोहरी के साथ मिलकर नियुक्तियों की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
बोर्ड ने हाल ही में सीईओ राहुल जोहरी का इस्तीफा स्वीकार किया था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था। बोर्ड के मुख्य वित्तीय अधिकारी संतोष रंगनेकर ने भी पिछले साल अध्यक्ष सौरव गांगुली की अगुआई में नए अधिकारियों के आने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन