फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA Can face Another turning track in second test

बंगलूरू में भी चली फिरकी तो टीम इंडिया फिर करेगी कमाल

Thu, 12 Nov 2015 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Nov 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
SA Can face Another turning track in second test

फॉरमेट और पिच का मिजाज क्या बदला दक्षिण अफ्रीकी टीम की गाड़ी पटरी से उतरने लगी है। टी-20 और वनडे सीरीज में जीत के बाद टेस्ट सीरीज में मिली पहली हार से मेहमान टीम बैकफुट पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मोहाली में टर्निंग ट्रैक के आगे दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के बल्लेबाजों की फॉर्म गुम होने लगी है। बंगलूरू में 14 नवंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अमित मिश्रा की भारतीय स्पिन तिकड़ी फिर से मेहमान टीम को मुश्किलों में डाल सकती है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच भी अमूमन स्पिनरों का साथ देती है।
विज्ञापन


खासतौर पर चौथी पारी में बल्लेबाजों को यहां खासी दिक्कतें होती हैं। इस मैदान में अगर भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो सर्वाधिक विकेट स्पिनर अनिल कुंबले के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम जब सीरीज के लिए रवाना हुई थी तो उसने भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से अपनी टीम में लेग स्पिनर इमरान ताहिर, साइमन हार्पर और डीन एल्गर को भी शामिल किया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्पिनरों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय स्पिन तिकड़ी ज्यादा प्रभावशाली रही।

मुरली विजय के लिए बेहद खास है यह मैदान

SA Can face Another turning track in second test

मोहाली टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बेहतर गेमप्लान ने भी अहम भूमिका निभाई जिसने आर अश्विन से अटैक शुरू करवाया और समय पर सही गेंदबाजी बदलाव करके मेहमान टीम के बल्लेबाजों को पहले टेस्ट में राहत नहीं लेने दी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला कह भी चुके हैं कि पिच की टर्न से ज्यादा बल्लेबाजों के शॉट चयन में दिक्कत थी।

दूसरी ओर, भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 75 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी वह अर्द्धशतक से तीन रन से चूक गए थे। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मुरली विजय के लिए बंगलूरू का मैदान वैसे भी पसंदीदा है। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में सचिन तेंदुलकर के साथ तीसरे विकेट पर 308 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

डुमिनी की वापसी दे सकती मेहमानों को मजबूती

SA Can face Another turning track in second test

ऑलराउंडर जेपी डुमिनी की अनुपस्थिति पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारी पड़ा था। डुमिनी अपनी ऑफ स्पिन गेंदों के अलावा बल्लेबाजी से भी उपयोगी योगदान करने में सक्षम हैं। आईपीएल के जरिए भारतीय पिच और परिस्थितियों से डुमिनी खासे वाकिफ हैं। उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट में वह फिट होकर दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी करेंगे।

डुमिनी को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में चोट लग गई थी। तभी से वह टीम से बाहर हैं। उनके हाथ में टांके लगे थे जिन्हें हटा दिया गया है। डुमिनी की वापसी टीम के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अभी तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस को लेकर भी समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed