{"_id":"995b62aefd8c4f8fb74b4129bd3d8e00","slug":"sa-beat-pak-in-dubai-test-by-an-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने पाक को धोया, टेस्ट सीरीज बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने पाक को धोया, टेस्ट सीरीज बराबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंद से छेड़छाड़ के विवाद को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे ही दिन शनिवार को पारी और 92 रन से हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवा ली।
विज्ञापन
अबुधाबी में खेला गया दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान ने सात विकेट से जीता था।
पाकिस्तान के लिए असद शफीक (130) और कप्तान मिस्बाह-उल-हक (88) ने पांचवें विकेट के लिए 197 रन की साहसिक साझेदारी की। लेकिन वे अपनी टीम को पारी की हार से नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
पाक ने पहली पारी में 99 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में सराहनीय संघर्ष किया और 326 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 517 रन बनाए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने अबु धाबी में पहला टेस्ट सात विकेट से गंवाया था लेकिन उसने गजब की वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट में चमत्कारिक प्रदर्शन किया और दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर अपनी प्रतिष्ठा बचा ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कल के स्कोर चार विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुर किया था। शफीक ने 320 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रन बनाए और वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।
मिस्बाह ने 218 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के सहारे 88 रन बनाए। मिस्बाह को डीन एल्गर ने जैक्स कैलिस के हाथों कैच कराया।
इस जोड़ी के टूटने के बाद पाक की दूसरी पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा। टीम के अंतिम बल्लेबाज जुल्फिकार बाबर चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पाक मूल के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने 98 रन देकर तीन और जे पी डुमिनी ने 67 रन देकर तीन विकेट लिए। ताहिर ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे।