{"_id":"5fbfa16f7b83bd51f12fda17","slug":"s-sreesanth-set-to-play-in-kca-presidents-cup-t20-post-ban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सात साल के बैन के बाद श्रीसंत की होगी मैदान पर वापसी, इस टीम के साथ दिखाएंगे ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सात साल के बैन के बाद श्रीसंत की होगी मैदान पर वापसी, इस टीम के साथ दिखाएंगे ताकत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रीसंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद केरल क्रिकेट संघ (केसीए) द्वारा आयोजित स्थानीय टी-20 टूर्नामेंट के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।
2 of 6
श्रीसंत
इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्संग में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंधित श्रीसंत को अलप्पुझा में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। उनका प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हुआ।
3 of 6
एस श्रीसंत
केसीए के अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में श्रीसंत को केसीए टाइगर्स टीम में जगह मिली है जिसकी कप्तानी राज्य की टीम के कप्तान सचिन बेबी करेंगे। केसीए के अनुसार, पहले केसीए प्रेसीडेंट्स कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए गठित समिति ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छह टीमों केसीए रॉयल्स, केसीए टाइगर्स, केसीए टस्कर्स, केसीए ईगल्स, केसीए पैंथर्स और केसीए लॉयन्स को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एस श्रीसंत
- फोटो : HT
केसीए ने बताया कि श्रीसंत और सचिन बेबी के अलावा बासिल थंपी, रोहन प्रेम, मिधुन एस, आसिफ केएम और राज्य के अन्य सीनियर खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। सितंबर में प्रतिबंध खत्म होने के बाद श्रीसंत इस टूर्नामेंट के साथ वापसी करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इससे पहले कहा था कि प्रतिबंध पूरा होने के बाद वह कम से कम अपना घरेलू क्रिकेट करियर बहाल करना चाहेंगे और केसीए ने फिटनेस साबित करने पर उनके नाम पर विचार करने का वादा किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।